Friday, 5 January 2018

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 05 जनवरी 2018

 हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 05 जनवरी 2018

Hindi-Current-Affairs-Quiz-November-3-2017

सुषमा स्वराज, राष्ट्रीय जलमार्ग आदि से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.

1. रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया ने सभी बैंकों और एटीएम मैन्युफैक्चरर्स से कितने मूल्य के नोट के लिए एटीएम में बदलाव करने हेतु निर्देश जारी किये?
a.    50 रुपये
b.    100 रुपये
c.    500 रुपये
d.    200 रुपये


2. थाईलैंड के विदेश मंत्री का क्या नाम है जिनके साथ हाल ही में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने मुलाकात की?
a.    आर्थर केंवाई
b.    डॉन प्रमुद्विनाई
c.    जेम्पुर अश्वेक
d.    नेहन सिल्वा


3. अनाज और चीनी की पैकेजिंग किस पदार्थ में करने हेतु सरकार ने हाल ही में निर्देश जारी किए हैं?
a.    पटसन
b.    प्लास्टिक
c.    कागज
d.    रेशम


4. स्वास्थ्य मंत्रालय ने किस संस्था के साथ मिलकर पहला ऑनलाइन ऑन्कोलॉजी पाठ्यक्रम आरंभ किया?
a.    बिड़ला फाउंडेशन
b.    टाटा मेमोरियल
c.    जॉर्ज वासन ग्रुप
d.    इनमें से कोई नहीं


5. राष्ट्रीय राजमार्ग की भांति भारत में किस मार्ग पर पहले राष्ट्रीय जलमार्ग के निर्माण को मंजूरी प्रदान की गयी?
a.    उज्जैन-चेम्बूर
b.    कटक-पणजी
c.    हल्दिया-वाराणसी
d.    विशाखापत्तनम-गोवा


6. हाल ही में भारतीय रेल ने किस राज्य में 100 साल पुराना पुल महज सात घंटे में तैयार कर दिया?
a.    जम्मू एवं कश्मीर
b.    उत्तर प्रदेश
c.    हिमाचल प्रदेश
d.    राजस्थान


7. किस देश ने पाकिस्तान को धार्मिक स्वतंत्रता का गंभीर उल्लंघन करने वाले देशों की विशेष निगरानी सूची में डाल दिया है?
a. अमेरिका
b. नेपाल
c. रूस
d. चीन


8. कैबिनेट ने तेल एवं गैस क्षेत्र में सहयोग के लिए भारत और निम्न में से किस देश के बीच एमओयू को मंजूरी दी है?
a. म्यांमार
b. ब्रिटेन
c. चीन
d. इजरायल


9. केंद्र सरकार ने ई-वीजा पर आए क्रूज पर्यटकों को बायोमेट्रिक नामांकन से किस वर्ष तक छूट प्रदान की है?
a. 2025
b. 2030
c. 2028
d. 2020


10. भारत और निम्न में से किस देश के बीच ‘ट्रांसपोर्ट फॉर लंदन’ एमओयू को स्वीेकृति प्राप्त हुई है?
a. ब्रिटेन
b. म्यांमार
c. चीन
d. इनमें से कोई नहीं


11. किस देश ने 04 जनवरी 2018 को पाकिस्तान से सभी प्रकार के सुरक्षा सहयोग को निलंबित करने की घोषणा की है?
a. अमेरिका
b. भारत
c. चीन
d. नेपाल


12. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर फ्रेंचाइज़ी द्वारा आईपीएल 2018 के लिए कितने करोड़ रुपये में रिटेन होने के साथ विराट कोहली आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं?
a. 15 करोड़ रुपये
b. 17 करोड़ रुपये
c. 20 करोड़ रुपये
d. 10 करोड़ रुपये



उत्तर:
1. d. 200 रुपये
2. b. डॉन प्रमुद्विनाई
3 . a. पटसन
4. b. टाटा मेमोरियल सेंटर
5. c. हल्दिया-वाराणसी
6. b. उत्तर प्रदेश
7. a. अमेरिका
8. d. इजरायल
9. d. 2020
10. a. ब्रिटेन
11. a. अमेरिका
12. b. 17 करोड़ रुपये

No comments:

Post a Comment