Saturday, 6 January 2018

करेंट अफेयर्स साप्ताहिक एक पंक्ति 01 जनवरी 2017 से 06 जनवरी 2017 तक

करेंट अफेयर्स साप्ताहिक एक पंक्ति 01 जनवरी 2017 से 06 जनवरी 2017 तक 
Current-Affairs-in-a-Line-24-October-2017


 इसमें दी गयी जानकारी आईएएस, पीसीएस, एसएससी, बैंक, एमबीए और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है.


•    सरकारी बैंकों की सेहत सुधारने के लिए सरकार द्वारा बनाये गये मेगाप्लान में इतनी राशि के बांड का इंतजाम किया जायेगा - 80,000 करोड़ रुपये

•    वह देश जिसने पाकिस्तान में दूसरा सैन्य अड्डा बनाये जाने की जानकारी मीडिया में प्रकाशित की – चीन

•    वह खाद्य वस्तु जिसे ककाओ नामक पौधे से तैयार किया जाता है तथा इसके 2050 में समाप्त होने का अनुमान जताया जा रहा है – चॉकलेट

•    नासा द्वारा आयनमंडल की विस्तृत खोज के लिए घोषित किये गये दो मिशनों के नाम हैं – गोल्ड और आइकॉन

•    वह उच्च न्यायालय जिसने फैसला दिया कि प्रादेशिक सेनाओं में महिलाएं भी भर्ती हो सकती हैं – दिल्ली उच्च न्यायालय

•    इन्हें हाल ही में भारतीय ओलिंपिक संघ के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है – नरिंदर बत्रा

•    वह देश जिसने हाल ही में भूमि-खदान प्रतिबंध संधि पर हस्ताक्षर किये – श्रीलंका

•    इन्होने हाल ही में वर्ल्ड स्क्वैश चैंपियनशिप का पुरुष सिंगल्स का खिताब जीता है - मोहम्मद अलशोरबगी

•    वह देश जिसने हाल ही में मिसाइल परीक्षण के दौरान गलती से अपने ही देश पर मिसाइल दाग दी – उत्तर कोरिया

•    भारत और जिस देश के बीच ‘ट्रांसपोर्ट फॉर लंदन’ एमओयू को स्वी कृति प्राप्त हुई है- ब्रिटेन

•    जिस देश ने 04 जनवरी 2018 को पाकिस्तान से सभी प्रकार के सुरक्षा सहयोग को निलंबित करने की घोषणा की है- अमेरिका

•    रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर फ्रेंचाइज़ी द्वारा आईपीएल 2018 के लिए जितने करोड़ रुपये में रिटेन होने के साथ विराट कोहली आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं- 17 करोड़ रुपये

•    रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया ने सभी बैंकों और एटीएम मैन्युफैक्चरर्स से इस मूल्य वर्ग के नोट के लिए एटीएम में बदलाव करने हेतु निर्देश जारी किये – 200 रुपये

•    थाईलैंड के विदेश मंत्री जिनके साथ हाल ही में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने मुलाकात की - डॉन प्रमुद्विनाई

•    अनाज और चीनी की पैकेजिंग इस पदार्थ में करने हेतु सरकार ने हाल ही में निर्देश जारी किए हैं – पटसन

•    स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस संस्था के साथ मिलकर पहला ऑनलाइन ऑन्कोलॉजी पाठ्यक्रम आरंभ किया – टाटा मेमोरियल सेंटर

•    राष्ट्रीय राजमार्ग की भांति भारत में इस मार्ग पर पहले राष्ट्रीय जलमार्ग के निर्माण को मंजूरी प्रदान की गयी - हल्दिया-वाराणसी

•    हाल ही में भारतीय रेल ने इस राज्य में 100 साल पुराना पुल महज सात घंटे में तैयार कर दिया – उत्तर प्रदेश

•    जिस देश ने पाकिस्तान को धार्मिक स्वतंत्रता का गंभीर उल्लंघन करने वाले देशों की विशेष निगरानी सूची में डाल दिया है- अमेरिका

•    कैबिनेट ने तेल एवं गैस क्षेत्र में सहयोग के लिए भारत और जिस देश के बीच एमओयू को मंजूरी दी है- इजरायल

•    केंद्र सरकार ने ई-वीजा पर आए क्रूज पर्यटकों को बायोमेट्रिक नामांकन से जिस वर्ष तक छूट प्रदान की है- 2020

•    जिस देश की नौसेना ने स्वदेश में निर्मित ‘हर्बा’ नौसैन्य क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया- पाकिस्तान

•    केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भूमि सीमा पार करने संबंधी भारत और जिस देश के समझौते को मंजूरी दी- म्यांमार

•    जिस राज्य के सिनेमाघरों में फिल्म से पहले कुंभ 2019 का लोगो भी दिखाया जाएगा- उत्तर प्रदेश

•    हाल ही में जिस देश ने निर्यात और वित्तीेय लेन-देन के लिए चीन की मुद्रा युआन के इस्तेामाल की अनुमति दी है- पाकिस्तान

•    जिस राज्य सरकार ने हाल ही में भीमा-कोरेगांव हिंसा की न्यायिक जांच का आदेश दिया है- महाराष्ट्र

•    अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस महासंघ की ताजा रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ी जी साथियान जिस स्थान पर पहुंच गए हैं- 49वें

•    एक सर्वेक्षण के अनुसार भारत में प्रति व्यक्ति हर महीने औसतन डाटा खपत है – 1.6 GB

•    हिमाचल प्रदेश का वह स्थान जहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की स्थापना को मंजूरी प्रदान की गयी – बिलासपुर

•    केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा भारत में सार्वजनिक परिवहन को बेहतर करने के लिए लंदन के साथ इस समझौते के तहत एमओयू को मंजूरी प्रदान की गयी – ट्रांसपोर्ट फॉर लंदन

•    वह राज्य जहां हाल ही में पहली बार सीएनजी सप्लाई आरंभ की गयी – पंजाब

•    मेडिकल शिक्षा के उच्च स्तर को बनाये रखने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर नीति निर्माण इस आयोग के गठन की योजना बनाई जा रही है - राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग

•    वह टीम जिस पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी निर्देश के बाद 17 साल बाद रणजी ट्रॉफी में वापसी होगी – बिहार

•    जीएसटी के तहत एकीकृत कम्पोजिशन योजना का विकल्प चुनने वाले मैन्युफैक्चर्स के लिए इतने प्रतिशत की निचली दर को अधिसूचित किया गया – एक प्रतिशत

•    वह देश जिसने 7,680 मील प्रति घंटे की गति तय करने वाली हाइपरसोनिक मिसाइल बनाने का दावा किया है – चीन

•    आईसीसी की ताज़ा टीम रैंकिंग में भारतीय टीम टेस्ट में पहले, वनडे में दूसरे और टी-20 में जिस नंबर पर है- तीसरे

•    नवंबर 2017 में भारतीय अर्थव्यवस्था के आठ प्रमुख क्षेत्रों में से जितने प्रतिशत की वृद्धि हुई है- 6.8%

•    हाल ही में खुले में शौच की कुप्रथा से मुक्त  होने वाले पूर्वोत्तेर क्षेत्र के दूसरे राज्यी का नाम है- अरुणाचल प्रदेश

•    जिस देश के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने न्यूनतम मजदूरी में 40% की वृद्धि करने की घोषणा की है- वेनेजुएला

•    नवीनतम आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में विराट कोहली जिस स्थान पर कायम हैं- दूसरे

•    जिस देश के सलामी बल्लेबाज़ कॉलिन मनरो ने अंतर्राष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में 3 शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए- न्यूज़ीलैंड

•    भारत के किस पूर्व रॉ प्रमुख को उप-राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया गया – राजिंदर खन्ना

•    वैज्ञानिकों ने हाल ही में इस ग्रह से मिलते-जुलते चार एक्ज़ोप्लेनेट की खोज की – बृहस्पति

•    भारतीय कम्पनी जिसने हाल ही में गुजरात के सौराष्ट्र स्थित जामनगर में विश्व की सबसे बड़ी गैस क्रैकर रिफाइनरी (आरओजीसी) आरंभ की - रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड

•    हाल ही में भारतीय मुद्रा के इस नोट के 100 वर्ष पूरे हुए जिस पर जॉर्ज पंचम की मुहर लगा करती थी – ढाई रुपये का नोट

No comments:

Post a Comment