Tuesday, 7 November 2017

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी - 7 नवम्बर

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी - 7 नवम्बर



              Hindi-Current-Affairs-Quiz-November-3-2017

1. सार्वजनिक साइकिल साझा करने के लिए निम्नलिखित में से किस स्थान को ‘सर्वश्रेष्ठ गैर-मोटर चालित परिवहन पुरस्कार’ प्राप्त हुआ है?
a.    मैसूर
b.    चंडीगढ़
c.    कोहिमा
d.    सूरत

2. चीन द्वारा हाल ही में प्रक्षेपित किये गये नेविगेशन सेटेलाईट का क्या नाम है?
a.    बेईदोऊ-3
b.    चेंगडोंग-3
c.    कियांगसांग-2
d.    पेंगियंग-1

3. भारत के किस राज्य में युवा विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप का लोगो और शुभंकर जारी किया गया?
a.    दिल्ली
b.    राजस्थान
c.    असम
d.    केरल

4.  भारतीय रेलवे द्वारा स्वर्ण परियोजना के तहत किस रूट पर पहली ट्रेन चलाई गयी?
a.    दिल्ली से काठगोदाम
b.    दिल्ली से अमृतसर
c.    मुंबई से विशाखापत्तनम
d.    वड़ोदरा से पटना

5. पैराडाइज पेपर्स से जुड़े मामलों की जांच हेतु सरकार द्वारा पुनर्गठित बहु-एजेंसी समूह  का प्रमुख किसे बनाया गया है?
a.    नीति आयोग के अध्यक्ष
b.    सीबीआई प्रमुख
c.    दिल्ली पुलिस कमिश्नर
d.    सीबीडीटी अध्यक्ष

6. किस प्रदेश की सरकार ने राज्य के किसानों को सौर ऊर्जा चलित सोलर फीडर्स की सहायता से सस्ती बिजली उपलब्ध कराएगी?
a.    महाराष्ट्र
b.    झारखंड
c.    पंजाब
d.    हरियाणा

7. निम्न में से किस खिलाड़ी ने दिल्ली गोल्फ क्लब में चौथे और अंतिम दौर में चार अंडर 68 के स्कोर के साथ पैनासोनिक ओपन गोल्फ टूर्नामेंट जीत लिया?
a.    राम सिंह
b.    भूपेन्द्र ठाकुर
c.    शिव कपूर
d.    राहुल सचदेवा

8. निम्नलिखित में से किस अभिनेता को 05 नवंबर 2017 को थियेटर में उनके योगदान हेतु प्रतिष्ठित विष्णुदास भावे पुरस्कार से सम्मानित किया गया?
a.    मनोज तिवारी
b.    दिलीप कुमार
c.    मनोज बाजपेयी
d.    मोहन जोशी

9. कज़ाकिस्तान ने साल 2025 तक अपना नाम रूसी लिपि से बदलकर किस लिपि में करने की योजना बनायी है?
a.    यूनानी
b.    अरबी
c.    रोमन
d.    लैटिन

10. वर्ल्ड फूड इंडिया 2017 में भारत सरकार और पतंजलि के बीच कितने करोड़ रुपये की एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए?
a.    5,000 करोड़
b.    10,000 करोड़
c.    15,000 करोड़
d.    20,000 करोड़

11. एक रिपोर्ट के अनुसार तीन वर्षो में लोकसभा में सांसदों की औसत उपस्थिति कितने प्रतिशत दर्ज की गई? 
a.    56
b.    81 
c.    68
d.    99

12. रेल मंत्रालय ने विलंब से चलने वाली ट्रेनों के बारे में एसएमएस के माध्यम से जानकारी देने की सुविधा शुरू की, शुरूआत में यह सुविधा किन ट्रेनों में प्रदान की जाएगी?    
a.    सभी राजधानी
b.    सभी शताब्दी, तेजस और गतिमान
c.    सभी ट्रेनों में 
d.    केवल ए और बी सही

13. राज्यों के विद्युत मंत्रियों का दो दिवसीय सम्मेलन बिहार के किस शहर में आयोजित किया जा रहा है?
a.    पटना 
b.    नालंदा 
c.    राजगीर
d.    आरा

14. दो साल या उससे भी अधिक समय तक निष्क्रिय रहने के कारण केंद्र सरकार द्वारा अब तक कितने लाख कंपनियों को बंद कर दिया गया? 
a.    2.24 लाख 
b.    3 लाख 
c.    5 लाख 
d.    उपरोक्त में से कोई नहीं

15. शहरी यातायात चुनौतियों और उनके हल पर चर्चा करने हेतु निम्न में से कौं सा शहर तीन दिवसीय सम्मेलन की मेजबानी करेगा?   
a.    कोयम्बतूर 
b.    हैदराबाद 
c.    मडगांव 
d.    जयपुर  

उत्तर:
1.a. मैसूर
2.a. बेईदोऊ-3
3.c. असम
4.a. दिल्ली से काठगोदाम
5.d. सीबीडीटी अध्यक्ष
6.a. महाराष्ट्र
7.c. शिव कपूर
8.d. मोहन जोशी
9.d. लैटिन
10.b. 10,000 करोड़
11.b. 81 
12.d. केवल ए और बी सही 
13.c. राजगीर
14.a. 2.24 लाख 
15.b. हैदराबाद

No comments:

Post a Comment