Thursday, 23 November 2017

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 23 नवंबर 2017

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 23 नवंबर 2017

Hindi-Current-Affairs-Quiz-November-3-2017

1. भारत का वह कौन सा राज्य है जिसके वित्त मंत्री ने 'डब्ल्यूसीडी' योजनाओं के सुचारु पालन हेतु जेंडर बजट प्रकोष्ठ बनाए जाने की घोषणा की?
a.    महाराष्ट्र
b.    केरल
c.    आंध्र प्रदेश
d.    ओडिशा

2. हाल ही में किस राज्य में “भवान्तर भुगतान योजना” शुरू की गई? 
a.    पंजाब
b.    पश्चिम बंगाल
c.    मध्य प्रदेश
d.    गुजरात

3. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कौन से वित्त आयोग का गठन करने के लिए मंजूरी प्रदान की?
a.    15वां
b.    16वां
c.    17वां
d.    18वां

4. भारतीय नेवी में बतौर पायलट शामिल होने वाली पहली महिला अधिकारी का क्या नाम है?
a.    आस्था सहगल
b.    शुभांगी स्वरूप
c.    रूपा चौहान
d.    डेज़ी क्रेग

5. जिम्बाब्वे में रॉबर्ट मुगाबे के उत्तराधिकारी के रूप में कौन राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे?
a.    कोटिरोड़ जेम्सन
b.    जैकब मुदेंदा
c.    एमर्सन नांगाग्वा
d.    डेविड थॉमसन

6. क्वाक्यूरेली सायमंड्स द्वारा हाल ही में जारी ब्रिक्स देशों के शीर्ष 20 विश्वविद्यालयों में भारत के कितने विश्वविद्यालय शामिल हैं?
a.    तीन
b.    चार
c.    पांच
d.    छह

7. उस देश का क्या नाम है जिसने पिछले दिनों न्यू कैलेडोनिया में स्व-शासन जनमत संग्रह की योजना बनाए जाने की घोषणा की? 
a.    स्पेन
b.    जर्मनी
c.    ऑस्ट्रेलिया
d.    फ्रांस

8. निम्न में से कौन सा बैंक एसएमएस भेजने के मामले में देश का सबसे बड़ा बैंक है?
a.    पंजाब नेशनल बैंक
b.    भारतीय स्टेट बैंक
c.    देना बैंक
d.    इनमें से कोई नहीं

9. भारत और किस देश के बीच निर्धारित और चार्टर्ड उड़ानों के चालक दल के सदस्यों के वीजा मुक्त प्रवेश की आम घोषणा को लागू करने पर सहमत हुए हैं?
a.    इराक
b.    ईरान
c.    नेपाल
d.    रूस

10. हाल ही में किस देश के राष्ट्रपति राबर्ट मुगाबे ने 37 वर्ष के अपने शासन के बाद पद से त्यागपत्र दे दिया है?
a.    ज़िम्बाब्वे
b.    इराक
c.    चीन
d.    नेपाल

11. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने 21 नवम्बर 2017 को जारी ताजा टेस्ट रैंकिंग में भारतीय टीम किस स्थान पर है?
a.    पहला
b.    तीसरा
c.    चौथा
d.    इनमें से कोई नहीं

12. किस राज्य के मुख्यमंत्री ने 22 नवम्बर 2017 को उज्जैन में रानी पद्मावती की जीवनी को पाठ्यक्रम में शामिल करने की घोषणा की?
a.    बिहार
b.    झारखंड
c.    मध्य प्रदेश
d.    पंजाब

13. केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और किस देश के बीच सीमा शुल्क1 मामलों में सहयोग के लिए मंजूरी दी?
a.    नेपाल
b.    फिलिपींस
c.    चीन
d.    रूस

14. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हाल ही में आतंकवाद के सभी रूपों और संगठित अपराध से निपटने के क्षेत्र में भारत और किस देश के बीच सहयोग हेतु एक समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए अपनी मंजूरी दी है?
a.    रूस
b.    नेपाल
c.    ईरान
d.    पाकिस्तान

15. केन्द्र सरकार ने देश के कितने महानगरों में महिलाओं हेतु सुरक्षित शहर संबंधी व्यापपक योजना तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है?
a.    आठ
b.    दस
c.    सात
d.    चार

उत्तर:
1.a. महाराष्ट्र
2.c. मध्य प्रदेश
3.a. 15वां
4.b. शुभांगी स्वरुप
5.c. एमर्सन नांगाग्वा
6.b. चार
7.d. फ्रांस
8.b. भारतीय स्टेट बैंक
9.d. रूस
10.a. ज़िम्बाब्वे
11.a. पहला
12.c. मध्य प्रदेश
13.b. फिलिपींस
14.a. रूस
15.a. आठ

No comments:

Post a Comment