Tuesday, 3 October 2017

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के संक्षिप्त परिचय : महंत योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के संक्षिप्त परिचय : महंत योगी आदित्यनाथ 



योगी आदित्यनाथ (मूल नाम : अजय सिंह बिष्ट; जन्म 5 जून 1972) गोरखपुर के प्रसिद्ध गोरखनाथ मन्दिर के महन्त तथा राजनेता हैं एवं में उत्तर प्रदेश के मुख्यमन्त्री हैं।
इन्होंने 19 मार्च 2017 को प्रदेश के विधान सभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की बड़ी जीत के बाद यहाँ के 21वें मुख्यमन्त्री पद की शपथ ली। वे 1998 से लगातार भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और 2014 लोकसभा चुनाव में भी यहीं से सांसद चुने गए थे। आदित्यनाथ गोरखनाथ मन्दिर के पूर्व महन्त अवैद्यनाथ के उत्तराधिकारी हैं। ये हिन्दू युवाओं के सामाजिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रवादी समूह हिन्दू युवा वाहिनी के संस्थापक भी हैं, तथा इनकी छबि कथित तौर पर एक देशभक्त की है।

लोकसभा चुनावों में प्रदर्शन

योगी आदित्यनाथ सबसे पहले 1998 में गोरखपुर से चुनाव भाजपा प्रत्याशी के तौर पर लड़े और तब उन्होंने बहुत ही कम अंतर से जीत दर्ज की। लेकिन उसके बाद हर चुनाव में उनका जीत का अंतर बढ़ता गया और वे 1999, 2004, 2009 तथा 2014 में सांसद चुने गए। इन्होंने अप्रैल 2002 मे हिन्दू युवा वाहिनी बनायी।

राजनैतिक जीवन

सबसे पहले 1998 में योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से भाजपा प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़े और जीत गए। तब इनकी उम्र केवल 26 वर्ष थी।
वे बारहवीं लोक सभा (1998-99) के सबसे युवा सांसद थे। 
1999 में ये गोरखपुर से पुनः सांसद चुने गए।
अप्रैल 2002 में इन्होंने हिन्दू युवा वाहिनी बनायी। 2004 में तीसरी बार लोकसभा का चुनाव जीता। 2009 में ये 2 लाख से ज्यादा वोटों से जीतकर लोकसभा पहुंचे। 
2014 में पांचवी बार एक बार फिर से दो लाख से ज्यादा वोटों से जीतकर ये सांसद चुने गए।
2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को बहुमत मिला, इसके बाद उत्तर प्रदेश में 12 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए। 
इसमें योगी आदित्यनाथ से काफी प्रचार कराया गया, लेकिन परिणाम निराशाजनक रहा। 2017 में विधानसभा चुनाव में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने योगी आदित्यनाथ से पूरे राज्य में प्रचार कराया। इन्हें एक हेलीकॉप्टर भी दिया गया।
19 मार्च 2017 में उत्तर प्रदेश के बीजेपी विधायक दल की बैठक में योगी आदित्यनाथ को विधायक दल का नेता चुनकर मुख्यमंत्री पद सौंपा गया।

मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश

नाम : योगी आदित्यनाथ
पिता का नाम: आनन्द सिंह बिष्ट
मां का नाम:  सावित्री देवी
जन्म स्थान :- पंचुर, पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखण्ड
जन्मतिथि :- 5 जून 1972 (आयु 45)
शैक्षणिक योग्यता :- गणित में बीएससी
राष्ट्रीयता:- भारतीय
धर्म: हिन्दू (नाथ सम्प्रदाय)
स्थायी पता :- गोरखनाथ मठ, गोरखपुर
राजनीतिक दल:-भारतीय जनता पार्टी
चुनाव-क्षेत्र: गोरखपुर
कार्यालय ग्रहण :19 मार्च 2017




No comments:

Post a Comment