Tuesday, 3 October 2017

उत्तर प्रदेश के माननीय राज्यपालों के नाम और कार्यकाल की सूची


उत्तर प्रदेश के माननीय राज्यपालों के नाम और कार्यकाल की सूची


  1. भारत के आदरणीय राष्ट्रपति ने 14 जुलाई 2014 को श्री राम नाईक को उत्तर प्रदेश के राज्यपाल के तौर पर मनोनीत करने के बाद श्री नाईक ने 22 जुलाई 2014 को लखनऊ में पद ग्रहण किया। तत्पश्चात संक्षिप्त समय हेतु 08 अगस्त 2014 से 03 सितम्बर 2014 तक राजस्थान के राज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार भी संभाला। साऊथ इंडियन एज्युकेशन सोसायटी, मुंबई की ओर से ‘राष्ट्रीय श्रेष्ठता पुरस्कार’ कांची कामकोटी पीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य पूज्य जयेन्द्र सरस्वती स्वामीगल के हाथों श्री राम नाईक को मुंबई में दिनांक 13 दिसम्बर 2014 को प्रदान किया गया। इसके पूर्व इस पुरस्कार से पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी, पूर्व राष्ट्रपति स्व. डॉ० शंकर दयाल शर्मा और पूर्व राष्ट्रपति स्व० डॉ० ए०पी०जे० अब्दुल कलाम जैसे महानुभावों को अलंकृत किया गया है।

संयुक्त प्रांत के गवर्नर

 1.सर हरकोर्ट (स्पेंसर) बटलर: 03-01-1921 से 21-12-1922
 2.सर विलियम एस मारिस: I.21-12-1922 से 01-12-1926
                                   II.13-08-1926 से 14-01-1928
 3.सर अलेक्जेन्डर फिलिप्स मडीमैन:15-01-1928 से 17-06-1928
 4.सर विलियम मैल्कम हेली: I.10-08-1928 से 22-04-1929,
                                    II. 19-04-1931 से 27-11-1933
                                    III. 21-12-1928 से 16-10-1930
                                    IV. 06-04-1933 से 05-12-1934
 5.सर हैरी ग्राहम हैग: I.06-12-1934 से 17-09-1938, 
                            II.16-05-1938 से 06-12-1939
 6.सर मौरिस गार्नियर हैलेट: 07-12-1939 से 06-12-1945
 7.सर फ्रान्सिस वर्नर वाईली: 07-12-1945 से 14-08-1947
 8.श्रीमती सरोजिनी नायडू: 15-08-1947 से 02-03-1949
 9.न्यायमूर्ति श्री बी.बी. मलिक: 03-03-1949 से 01-05-1949

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल

  1.श्री एच.पी. मोदी: I.02-05-1949 से 26-01-1950, 
                          II.25-01-1950 से 01-06-1952

  2.डा0 कन्हैया लाल मानिक लाल मुन्शी : 02-06-1952 से 09-06-1957
  3.श्री वराह गिरि वेंकट गिरि: 10-06-1957 से 30-06-1960
  4.डा0 बी. रामाकृष्णा राव: 01-07-1960 से 15-04-1962
  5.श्री विश्वनाथ दास: 16-04-1962 से 30-04-1967
  6.डा0 बेजवाडा गोपाला रेड्डी: 01-05-1967 से 30-06-1972
  7.न्यायमूर्ति श्री शशी कान्त वर्मा: 01-07-1972 से 13-11-1972
  8.श्री अकबर अली खान:14-11-1972 से 24-10-1974
  9.डा0 मारी चेन्ना रेड्डी: 25-10-1974 से 01-10-1977
 10.श्री गनपत राव देवजी तपासे: 02-10-1977 से 27-02-1980
 11.श्री सी0पी0एन0 सिंह: 28-02-1980 से 31-03-1985
 12.श्री मो0 उस्मान आरिफ: 31-03-1985 से 11-02-1990
 13.श्री बी0 सत्यनारायण रेड्डी: 12-02-1990 से 25-05-1993
 14.श्री मोती लाल वोरा: 26-05-1993 से 03-05-1996
 15.श्री मोहम्मद शफी कुरैशी:03-05-1996 से 19-07-1996
 16.श्री रोमेश भण्डारी: 19-07-1996 से 17-03-1998
 17.श्री मोहम्मद शफी कुरैशी:  17-03-1998 से 19-04-1998
 18.श्री सूरज भान: 20-04-1998 से 23-11-2000
 19.श्री विष्णुकान्त शास्त्री: 24-11-2000 से 02-07-2004
 20.श्री सुदर्शन अग्रवाल: 03-07-2004 से 07-07-2004
 21.श्री टी0 वी0 राजेस्वर: 08-07-2004 से 27-07-2009
 22.श्री बी0 एल0 जोशी:28-07-2009 से 23-06-2014
 23.डा0 अज़ीज़ कुरैशी: 23-06-2014 से 22-07-2014
 24. श्री राम नाईक : 22-07-2014 से..


भारत के आदरणीय राष्ट्रपति ने 14 जुलाई 2014 को श्री राम नाईक को उत्तर प्रदेश के 24 वे राज्यपाल के तौर पर मनोनीत करने के बाद श्री नाईक ने 22 जुलाई 2014 को लखनऊ में पद ग्रहण किया।


No comments:

Post a Comment