Tuesday, 3 October 2017

करेंट अफेयर्स एक पंक्ति में : 3 अक्टूबर 2017

करेंट अफेयर्स एक पंक्ति में  :  3 अक्टूबर 2017 



 1. हाल ही में परमाणु उर्जा से चलने वाले जहाज का निर्माण किस देश में किया गया है? 
परमाणु उर्जा से चलने वाले जहाज का निर्माण रूस में किया गया है| यह जहाज 8 फिट मोटी बर्फ की परत को चीरते हुए आगे बढ़ने में सक्षम है| अभी तक सभी जहाज डीजल इंजन से संचालित होते थे| रूस विश्व का पहला देश है, जहां परमाणु ऊर्जा से चलने वाले जहाज का निर्माण किया गया है|

2. हाल ही में किस राज्य में इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू की गई है?
 हिमाचल प्रदेश में इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू की गई है| यह इलेक्ट्रिक बस कुल्लू से रोहतांग तक चलाई गई है| इस इलेक्ट्रिक बस को हिंग तरंग नाम दिया गया है| हिमाचल प्रदेश इलेक्ट्रिक बस चलाने वाला देश का पहला राज्य बन गया है|

 3. हाल ही में “ऑपरेशन सद्भावना” कहाँ पर आयोजित किया जा रहा है?
 “ऑपरेशन सद्भावना” जम्मू-कश्मीर और उत्तर पूर्व राज्यों में आयोजित किया जा रहा है| इसका उद्देश्य लोगों के दिलों को जीतना, राष्ट्र के साथ लोगों का एकीकरण करना तथा युवाओं में विश्वास और राष्ट्रीय सद्भाव की भावना पैदा करना है| इस ऑपरेशन सद्भावना की शुरुआत 1988 में भारतीय सेना की उत्तरी कमान द्वारा की गई थी|

 4. “खोर्रामशाहर” क्या है?
 “खोर्रामशाहर” ईरान द्वारा निर्मित बैलिस्टिक मिसाइल है| इस मिसाइल की मारक क्षमता 2,000 किलोमीटर तक है| यह बैलिस्टिक मिसाइल एक साथ कई हथियार ले जाने में सक्षम है| हाल ही में “खोर्रामशाहर” मिसाइल का सफल परिक्षण किया गया है|

 5. असीमा चटर्जी कौन है?
असीमा चटर्जी भारत में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त करने वाली पहली महिला है| इन्होनें एपीलेप्सी और मलेरिया जैसी बीमारियों से निजात पाने के लिए प्रयोग में लायी जाने वाली दवाओं पर शोधकार्य किया था| असीमा को पद्म भूषण पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है| हाल ही में इन्होनें अपना 100वां जन्मदिवस मनाया है|

 6. लिलियन बेटनकोर्ट कौन थी?
लिलियन बेटनकोर्ट वर्तमान समय में विश्व की सबसे धनी महिला थी| फ़ोर्ब्स पत्रिका के अनुसार 2016-17 में इनकी कुल संपति 33 बिलियन यूरो (लगभग 25 खरब रुपये) आंकी गई थी| फ़ोर्ब्स ने 2017 में विश्व की सबसे अमीर लोगों की सूची में बेटनकोर्ट को 14वें स्थान पर रखा गया था| हाल ही में इनका निधन हो गया है|

7. हाल ही में वॉन हिप्पल पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है? 
वॉन हिप्पल पुरस्कार से प्रसिद्ध वैज्ञानिक प्रो. सी.एन.आर राव को सम्मानित किया गया है| राव यह पुरस्कार प्राप्त करने वाले पहले एशियाई है| राव को भारत रत्न पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है|

8. कुलदीप यादव का संबंध किस खेल से है?
 कुलदीप यादव का संबंध क्रिकेट से है| कुलदीप यादव भारतीय क्रिकेट टीम में स्पिन गेंदबाज की भूमिका निभाते है| हाल ही में इन्होंने एकदिवसीय अन्तराष्ट्रीय क्रिक्केट में हैट्रिक ली है| कुलदीप यादव यह कारनामा करने वाले पहले भारतीय स्पिन गेंदबाज है| इससे पहले चेतन शर्मा और कपिल देव ने एकदिवसीय में हैट्रिक बनाई थी|

9. आतंकियों ने गल्फ एयर के प्लेन को कब उड़ाया था?
आतंकियों ने गल्फ एयर के प्लेन को बम से 23 सितंबर 1983 में उड़ाया था| इस प्लेन में क्रू के सात सदस्यों के अलावा 105 यात्री थे, ये सभी इसमें मारे गए थे| यह प्लेन कराची एअरपोर्ट से आबुधाबी के लिए उड़ा था| यह प्लेन जब संयुक्त अरब अमीरात में आबूधाबी और दुबई के बीच में था, तब इसमें रखे सामान में विस्फोट हो गया था| इस प्लेन में जो यात्री मारे गए उनमे ज्यादातर वे लोग थे जो पाकिस्तान में अपने घरों में ईद की छुट्टियों मनाकर काम पर लौट रहे थे।
 10. सीक्रेट कार टेस्टिंग पार्क कहाँ पर स्थित है?
सीक्रेट कार टेस्टिंग पार्क न्यूजीलैंड के छोटे-से कस्बे वनाका में स्थित है| यहाँ पर बर्फ के मैदान में कारों की क्षमता और फीचर का परिक्षण किया जाता है| इस पार्क के चारों तरफ बर्फ से ढके पहाड़ है और पास में 192 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैली वनाका झील है| न्यूजीलैंड में इसे “‘सदर्न हेमिस्फेर प्रोविन्ग ग्राउंड’ (एसएचपीजी) कहा जाता है। ऑटोमोटिव, कम्पोनेंट एवं टायर बनाने वाली कंपनियों के लिए विंटर टेस्टिंग फेसिलिटीज़ में यह ग्लोबल लीडर है।

No comments:

Post a Comment