Wednesday, 21 March 2018

करेंट अफेयर्स एक पंक्ति में: 21 मार्च 2018

करेंट अफेयर्स एक पंक्ति में: 21 मार्च 2018


•    केंद्र सरकार ने 20 मार्च 2018 को झारखंड के जिस जिले में प्लास्टिक पार्क की स्थापना को मंजूरी दे दी हैं- देवघर


•    विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने देशभर के जितने शैक्षणिक संस्थानों को स्वायत्तता प्रदान करने का फैसला लिया है-60


•    जिस राज्य के कांग्रेस अध्यक्ष शांताराम नाइक ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के महाधिवेशन में दिए भाषण से प्रेरित होकर अपने पद से इस्तीफा दे दिया है- गोवा



•    स्वास्थ्य मंत्रालय ने अधिसूचना जारी कर बताया है कि सरकार को तपेदिक (टीबी) के मामलों की जानकारी नहीं देने पर चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मचारियों और फार्मासिस्टों को जितने साल तक की जेल हो सकती है- दो साल


•    भारतीय रेल ने जिस देश की रेलवे को 18 माइक्रोप्रोसेसर नियंत्रित भारतीय रेल इंजन सौंपा है- म्यांमार


•    जिस राज्य के राज्यपाल सत्यपाल मलिक को ओड़िशा के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है- बिहार


•    भारतीय रेल प्रतिष्ठानों में कार्यरत रहते हुए अप्रेंटिस पूरी कर चुके हितधारकों के लिए रेलवे में नौकरी के लिए जितने प्रतिशत पद आरक्षित किए गए हैं-20 प्रतिशत


•    राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 20 मार्च 2018 को राष्ट्र पति भवन में आयोजित एक समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की जितने शख्सियतों को वर्ष 2018 के पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया-43


•    जिस देश के राष्ट्रपति और देश की चांसलर आंग सान सू ची के करीबी हतिन क्याव ने खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए इस्तीफा दे दिया है- म्यांमार


•    जिस देश के सरकार ने स्कूली लड़कियों के बॉक्सिंग और रग्बी खेलने पर प्रतिबंध लगा दिया है- टोंगा



No comments:

Post a Comment