हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 04 जनवरी 2018

इसमें आज के करेंट अफेयर्स - हर्बा, राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग आदि से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.
1. हाल ही में किस देश ने निर्यात और वित्तीय लेन-देन के लिए चीन की मुद्रा युआन के इस्तेमाल को अनुमति दी है?
a. पाकिस्तान
b. म्यांमार
c. नेपाल
d. इनमें से कोई नहीं
2. किस राज्य सरकार ने हाल ही में भीमा-कोरेगांव हिंसा की न्यायिक जांच का आदेश दिया है?
a. झारखंड
b. महाराष्ट्र
c. पंजाब
d. हरियाणा
3. अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस महासंघ की ताजा रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ी जी साथियान निम्न में से किस स्थान पर पहुंच गए हैं?
a. 15वें
b. 9वें
c. 25वें
d. 49वें
4. किस देश की नौसेना ने स्वदेश में निर्मित ‘हर्बा’ नौसैन्य क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया?
a. पाकिस्तान
b. नेपाल
c. भारत
d. रूस
5. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भूमि सीमा पार करने संबंधी भारत और किस देश के समझौते को मंजूरी दी?
a. रूस
b. म्यांमार
c. चीन
d. नेपाल
6. किस राज्य के सिनेमाघरों में फिल्म से पहले कुंभ 2019 का लोगो भी दिखाया जाएगा?
a. उत्तर प्रदेश
b. बिहार
c. झारखंड
d. पंजाब
7. हाल ही में किये गये एक सर्वेक्षण के अनुसार भारत में प्रति व्यक्ति हर महीने औसतन कितना जीबी डाटा खपत करता है?
a. 1.6 GB
b. 2.6 GB
c. 4 GB
d. 12 GB
8. केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने हिमाचल प्रदेश में किस स्थान पर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की स्थापना को मंजूरी प्रदान की?
a. शिमला
b. पालमपुर
c. मनाली
d. बिलासपुर
9. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत में सार्वजनिक परिवहन को बेहतर करने के लिए लंदन के साथ किस समझौते के तहत एमओयू को मंजूरी प्रदान की?
a. ट्रांसपोर्ट फॉर लंदन
b. दिल्ली-लंदन ट्रांसपोर्ट एक्शन
c. बेस्ट लंदन एक्सपीरियंस
d. लंदन ट्रांसपोर्ट इन डेल्ही
10. हाल ही में किस राज्य में पहली बार सीएनजी सप्लाई आरंभ की गयी?
a. राजस्थान
b. हरियाणा
c. पंजाब
d. उत्तर प्रदेश
11. मेडिकल शिक्षा के उच्च स्तर को बनाये रखने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर नीति निर्माण किस आयोग के गठन की योजना बनाई जा रही है?
a. राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग
b. राष्ट्रीय शिक्षा आयोग
c. मेडिकल हेल्थ कमीशन
d. मेडिकल हेल्थ पालिसी कमीशन
12. सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद किस टीम की 17 साल बाद रणजी ट्रॉफी में वापसी होगी?
a. पंजाब
b. बिहार
c. असम
d. नागालैंड
उत्तर:
1. a. पाकिस्तान
2. b. महाराष्ट्र
3. d. 49वें
4. a. पाकिस्तान
5. b. म्यांमार
6. a. उत्तर प्रदेश
7. a. 1.6 GB
8. d. बिलासपुर
9. a. ट्रांसपोर्ट फॉर लंदन
10. c. पंजाब
11. a. राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग
12. b. बिहार
No comments:
Post a Comment