हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 29 दिसंबर 2017

1. किस देश के पूर्व कप्तान ऐलिस्टर कुक ने एक टेस्ट में सर्वाधिक रनों की पारी खेलकर नाबाद रहने का 45 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है?
a. इंग्लैंड
b. ऑस्ट्रेलिया
c. श्रीलंका
d. इनमें से कोई नहीं
2. ताइवान ने पासपोर्ट पर गलती से ताइपेई के ताओयुआन इंटरनैशनल एयरपोर्ट के बजाय वॉशिंगटन डलेस इंटरनैशनल एयरपोर्ट की फोटो छपने के चलते कितने लाख पासपोर्ट रद्द कर दिए हैं?
a. चार लाख
b. सात लाख
c. आठ लाख
d. दो लाख
3. हरियाणा की निशानेबाज़ अनीसा सैयद ने राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में नया नैशनल रिकॉर्ड बनाते हुए महिला वर्ग के 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा का कौन सा पदक जीता है?
a. स्वर्ण पदक
b. रजत पदक
c. कांस्य पदक
d. इनमें से कोई नहीं
4. किस देश में समुद्री कचरे को लेकर 'गार्बेज आपातकाल' घोषित किया गया है जिसके तहत कई लोकप्रिय बीच समेत करीब छह किलोमीटर के समुद्र तट पर आपातकाल लग गया?
a. नेपाल
b. इंडोनेशिया
c. भारत
d. श्रीलंका
5. मिसाइल से मिसाइल नष्ट करने की स्वदेशी क्षमता हासिल करने वाला भारत निम्न में से कौन सा देश बना?
a. चौथा
b. पहला
c. तीसरा
d. इनमें से कोई नहीं
6. निम्न में से किसने रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकॉम) और उसकी सहयोगी कंपनियों की संपत्तियों के लिए अधिग्रहण की घोषणा की है?
a. गूगल
b. टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस लिमिटेड
c. रिलायंस जियो
d. इनमें से कोई नहीं
7. नेपाल ने माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई संयुक्त रूप से मापने की किस देश की पेशकश खारिज की?
a. रूस
b. भारत
c. पाकिस्तान
d. अमेरिका
8. रेल मंत्रालय ने एक महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय में किस क्षेत्र की श्रेणियों में व्यापक संशोधन किया?
a. रेलवे स्टेशनों की श्रेणियां
b. ट्रेन के टाइम टेबल के संबंध में
c. कैटरिंग की श्रेणियां
d. टिकट बुकिंग की श्रेणियां
9. हाल ही में किस अन्तरिक्ष अनुसंधान संगठन ने विश्व के सबसे बड़े स्पेस टेलिस्कोप के निर्माण की घोषणा की?
a. इसरो
b. नासा
c. जेमिनी
d. उपरोक्त में से कोई नहीं
10. हाल ही में मुस्लिम महिला (विवाह अधिकारों का संरक्षण) कानून के तहत किस मुद्दे को लेकर लोकसभा में विधेयक पारित किया गया?
a. ट्रिपल तलाक
b. शरियत कानून
c. हज यात्रा
d. मंदिर में प्रवेश
उत्तर:
1. a. इंग्लैंड
2. d. दो लाख
3 . स्वर्ण पदक
4. b. इंडोनेशिया
5. a. चौथा
6. c. रिलायंस जियो
7. b. भारत
8. a. रेलवे स्टेशनों की श्रेणियां
9. b. नासा
10. a. ट्रिपल तलाक
No comments:
Post a Comment