हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 15 दिसंबर 2017

1. हाल ही में कौन सा देश बारूदी सुरंग प्रतिबंध संधि से जुड़ने वाला 163वां देश बना?
a. श्रीलंका
b. नेपाल
c. भारत
d. चीन
2. केंद्र सरकार हाल ही में दागी सांसदों और विधायकों के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों के जल्द निपटारे हेतु कितने स्पेशल कोर्ट का गठन करेगी?
a. 5
b. 8
c. 10
d. 12
3. एशियाई मुक्केबाजी परिसंघ के वर्ष के सर्वश्रेष्ठ युवा बॉक्सर के रूप में निम्न में से किसे चुना गया है?
a. सचिन सिवाच
b. मनोज प्रताप
c. संजय कुमार
d. राहुल सचदेवा
4. नीरज वोरा का हाल ही में निधन हो गया है. वे निम्नलिखित में से किस क्षेत्र से जुड़े थे?
a. तबला वादन
b. डॉक्टर
c. लेखक
d. अभिनय एवं निर्देशन
5. फेडरल रिजर्व ने 13 दिसंबर 2017 को लिए गए फैसले में ब्याज दरों में कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी की है?
a. 2.5%
b. 2.2%
c. 0.25%
d. 3.5%
6. महाराष्ट्र सरकार ने हाल ही में पिछड़े वर्गों के लिए नॉन-क्रीमीलेयर की सीमा को बढ़ाकर कितने लाख किया है?
a. 4 लाख
b. 9 लाख
c. 15 लाख
d. 8 लाख
7. एशियन डवलपमेंट बैंक (एडीबी) ने चालू वित्त वर्ष 2017-18 के लिए भारत की विकास दर का अनुमान सात प्रतिशत से घटाकर कितने प्रतिशत कर दिया है?
a. 6.2
b. 6.7
c. 5.8
d. 4.3
8. भारत और किस देश ने 14 दिसम्बर 2017 को जल संसाधन, सड़क और समुद्री क्षेत्रों में सहयोग के लिए समझौतों पर हस्ताक्षर किये?
a. मोरक्को
b. चीन
c. नेपाल
d. रूस
9. मालदीव और किस देश के बीच हाल ही में मुक्त व्यापार समझौता हुआ?
a. चीन
b. नेपाल
c. श्रीलंका
d. रूस
10. दिल्ली सरकार द्वारा जीबी पंत अस्पताल में दिल्ली वालों को कितने प्रतिशत आरक्षण देने का प्रस्ताव किया गया हैं?
a. 20%
b. 40%
c. 50%
d. 30%
11. किस देश ने राष्ट्रीय एफएम चैनलों का प्रसारण बंद करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है?
a. नॉर्वे
b. रूस
c. चीन
d. इनमें से कोई नहीं
12. संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में वर्ष 2016 में करीब कितने लाख टन इलेक्ट्रॉनिक कचरा (ई-कचरा) पैदा हुआ जबकि विश्व में इसकी मात्रा 447 लाख टन रही?
a. 25 लाख
b. 30 लाख
c. 20 लाख
d. इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
1.a. श्रीलंका
2.d. 12
3.a. सचिन सिवाच
4.d. अभिनय एवं निर्देशन
5.c. 0.25%
6.d. 8 लाख
7.b. 6.7
8.a. मोरक्को
9.a. चीन
10.c. 50%
11.a. नॉर्वे
12.c. 20 लाख
No comments:
Post a Comment