Monday, 11 December 2017

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 11 दिसंबर 2017

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 11 दिसंबर 2017
Hindi-Current-Affairs-Quiz-November-3-2017

इसमें आज के करेंट अफेयर्स- डॉ. लालजी सिंह, प्रदीप सिंह खरोला आदि से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है. 

1. भारत में डीएनए फिंगरप्रिटिंग के जनक कहे जाने वाले विद्वान का क्या नाम था जिनका हाल ही में निधन हो गया?
a.  कलराज मिश्र
b.  एके वर्मा
c.  एडिल जोसेफ
d.  लालजी सिंह

2. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने किस बीमारी के निदान के लिए पोलियो उन्मूलन की तर्ज पर घर-घर तक उपचार की पहुंच बनाने हेतु एक राष्ट्रव्यापी अभियान आरंभ किया?
a.  क्षय रोग
b   मलेरिया
c   डेंगू
d.  अस्थमा

3.  वर्ष 2017 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए किस व्यक्ति/संस्था को सम्मानित किया गया?
a.   वी के ट्वेन
b.   आईकैन
c.   अल्बर्टो प्युरोरितको
d.   लेट्स चेंज

4.  हाल ही में किस राज्य में ‘द मिलेनियर्स फार्मर्स स्कूल’ नामक जागरुकता अभियान आरंभ किये जाने की घोषणा की गयी?
a.   हरियाणा
b.   उत्तर प्रदेश
c.   महाराष्ट्र
d.   मध्य प्रदेश

5.  किस देश की महिला सेना को भारतीय सेना द्वारा प्रशिक्षित किया जायेगा?
a.   अफगानिस्तान
b.   ईरान
c.   श्रीलंका
d.   बांग्लादेश

6.  एशियन पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी का क्या नाम है?
a.   संजीव कुमार
b.   लोकेश वर्मा
c.   प्रदीप यादव
d.   जीवन थापा

7. वरिष्ठ आईएएस अधिकारी का क्या नाम है जिन्होंने एयर इंडिया के चेयरमैन के तौर पर चार्ज संभाल लिया?
a.   जयराम अवस्थी
b.   संजय सिंह बाघेला
c.   प्रदीप सिंह खरोला
d.   राजेन्द्र सिंह 

8. निम्न में से किस राज्य सरकार ने देश के सबसे स्वच्छ तीर्थ स्थल के रूप में कामख्या मंदिर को तैयार करेगी?
a.    बिहार
b.    झारखंड
c.    असम
d.    इनमें से कोई नहीं

9. केंद्र सरकार ने किस राज्य में एलपीजी बॉटलिंग संयंत्र की स्थापना हेतु 75 करोड़ रुपये की मंजूरी दी?
a.    मेघालय
b.    पंजाब
c.    हरियाणा
d.    इनमें से कोई नहीं

10. संयुक्त राष्ट्र ने निम्न में से किस देश की राजधानी के रूप में येरुशलम की अमेरिकी मान्यता को खारिज किया?
a.    इराक
b.    ईरान
c.    इजरायल
d.    इनमें से कोई नहीं

11. भारत ने कलिंगा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में जर्मनी को 2-1 से पराजित करते हुए निम्न में से कौन सा पदक जीता?
a.    कांस्य पदक
b.    रजत पदक 
c.    स्वर्ण पदक
d.    इनमें से कोई नहीं

12. निम्न में से किस शहर में 11 से 12 दिसंबर 2017 को आसियान-भारत संपर्क शिखर सम्मेलन आयोजित होगा?
a.    लखनऊ
b.    नई दिल्ली
c.    पटना
d.    रांची

13. दक्षिण कोरिया, जापान और किस देश ने उत्तर कोरिया के परमाणु हथियारों के कार्यक्रम के कारण बढ़ते क्षेत्रीय तनाव के बीच संयुक्त मिसाइल खोज अभ्यास शुरू किया है?
a.    अमेरिका
b.    नेपाल
c.    चीन
d.    इनमें से कोई नहीं

14. किस बैंक ने लोगों को बैंक खातों में होने वाली धोखाधड़ी की घटनाओं के प्रति सचेत करने हेतु एसएमएस अभियान तथा मिस्ड कॉल हेल्पलाइन की शुरआत की है?
a.    भारतीय रिजर्व बैंक 
b.    भारतीय स्टेट बैंक
c.    देना बैंक
d.    इनमें से कोई नहीं

15. अंतरराष्ट्रीय पर्वत दिवस विश्वभर में किस तारीख को मनाया जाता हैं?
a.    12 दिसम्बर
b.    15 दिसम्बर
c.    10 दिसम्बर
d.    11 दिसम्बर


उत्तर:
1. d. लालजी सिंह
2. a. क्षय रोग
3. b. आईकैन
4. b. उत्तर प्रदेश
5. a. अफगानिस्तान
6. c. प्रदीप यादव
7. c.  प्रदीप सिंह खरोला
8. c. असम
9. a. मेघालय
10. c. इजरायल
11. a. कांस्य पदक
12. b. नई दिल्ली
13. a. अमेरिका
14. a. भारतीय रिजर्व बैंक
15. d. 11 दिसम्बर

No comments:

Post a Comment