Thursday, 9 November 2017

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी -9 नवम्बर

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी -9 नवम्बर

Hindi-Current-Affairs-Quiz-November-3-2017

1. हाल ही में कर्नाटक के डीजीपी के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? 
a.    एम पर्थासार्थी
b.    के एल अयंगर
c.    जे वाई मैथ्यू
d.    नीलमणि एस. राजू

2. निम्नलिखित में से कौन हाल ही में अमेरिका के चुनावों में जीत हासिल करने वाली पहली ट्रांसजेंडर बनीं ?
a.    डानिका रोम
b.    जूलिया पीटरसन
c.    एंजेलिका ब्लैक
d.    राफेल म्युर्सन

3. विश्व के किस देश में हाल ही में 145 मिलियन वर्ष पुराने स्तनपायी पूर्वज के जीवाश्म की खोज की गयी?
a.    फ्रांस
b.    भारत
c.    ब्रिटेन
d.    अमेरिका

4. निम्नलिखित में से किस खिलाड़ी ने राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप के पुरुष एकल वर्ग में ख़िताब जीता ?
a.    एच एस प्रणॉय
b.    किदाम्बी श्रीकांत
c.    यू वी कुमार
d.    अजय जयराम

5. निम्नलिखित में से किस खिलाड़ी ने राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप के महिला एकल वर्ग में ख़िताब जीता ?
a.    पीवी सिंधू
b.    साइना नेहवाल
c.    ज्वाला गुट्टा
d.    के एस मल्लिका

6. किस देश में एक इंस्टीट्यूट ने नासा से साझेदारी की है, जिसके तहत चंद्रमा जैसे वातावरण में 17 दिनों हेतु छह लोगों को एक कृत्रिम अंतरिक्षयान में बंद किया गया है?
a.    रूस
b.    भारत
c.    नेपाल
d.    चीन

7. भारत और विश्व बैंक ने किस प्रदेश की शिक्षा योजना के लिए 119 करोड़ डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए?
a.    बिहार
b.    ओडिशा
c.    पंजाब
d.    झारखंड

8. निम्न में से किस देश के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने एक ही मैच की दोनों पारियों में हैट-ट्रिक लगाते हुए इतिहास रच दिया है?
a.    ऑस्ट्रेलिया
b.    श्रीलंका
c.    न्यूजीलैंड
d.    इनमें से कोई नहीं

9. भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर टी-ट्वेंटी सीरीज जीती है. तीन मैचों की इस श्रृंखला का मैन ऑफ़ द सीरीज निम्न में से कौन सा खिलाड़ी रहा?
a.    महेंद्र सिंह धोनी
b.    जसप्रीत बुमराह
c.    भुनेश्वर कुमार
d.    कुलदीप यादव

10. किस संस्थान ने हाल ही में 'निर्भय' का सफल उड़ान परीक्षण किया है?
a.    डीआरडीओ
b.    इसरो
c.    नासा 
d.    इनमें से कोई नहीं

11. बांग्लादेश की राजधानी ढाका में हाल ही निम्न में से किसने ने यूपी विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित की अंग्रेजी पुस्तक 'गीता रिविजेटेड' का लोकार्पण किया?
a. पीएम नरेन्द्र मोदी 
b. राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद 
c. लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन
d. बेगम खालिदा जिया 

12. राजनाथ सिंह ने हाल ही में आयोजित द्वीप विकास एजेंसी की बैठक की अध्यक्षता की, द्वीप विकास एजेंसी की यह कौन सी बैठक है?
a. दूसरी 
b. पहली 
c. चौथी 
d. तीसरी 

13. भारत का द्वितीय प्रौद्योगिकी एवं नवाचार सहायता केन्द्र (टीआईएससी) निम्न में से किस शहर में स्थापित किया गया?
a. कोचीन 
b. चेन्नई
c. विशाखापत्तनम
d. मदुराई 

14. यूनेस्को ने चेन्नई को रचनात्मक शहरों की सूची में शामिल किया, चेन्नई को किस क्षेत्र में विशेषता की संज्ञा प्रदान की गई?  
a. हस्तशिल्प 
b. संगीत क्षेत्र 
c. कसीदाकारी 
d. खेल प्रोत्साहन 

15. ओडिशा के निम्न में से किस शहर में देश का पहला हथियार संग्रहालय बनाया गया? 
a. जगन्नाथपुरी 
b. रायपुर 
c. बालासोर 
d. चांदीपुर  

उत्तर:
1.d. नीलमणि एस. राजू
2.a. डानिका रोम
3.c. ब्रिटेन
4.a. एच एस प्रणॉय
5.b. साइना नेहवाल
6.a. रूस
7.b. ओडिशा
8.a. ऑस्ट्रेलिया
9.b. जसप्रीत बुमराह
10.a. डीआरडीओ
11.c. लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन
12.a. दूसरी 
13.b. चेन्नई
14.b. संगीत क्षेत्र 
15.d. चांदीपुर

No comments:

Post a Comment