हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 20 नवंबर 2017

1. हाल ही में किसे टाटा लिटरेचर लिटरेचर लाइव! लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया?
a. अनुपम खेर
b. अनुराग बासु
c. गिरीश कर्नाड
d. फरहान अख्तर
2. भारत ने 17 वर्ष बाद विश्व सुंदरी का ख़िताब जीता. भारतीय प्रतिभागी का क्या नाम था?
a. उज्ज्वला शर्मा
b. आरती सिंह
c. नम्रता अरोड़ा
d. मानुषी छिल्लर
3. ताजा रैंकिंग के अनुसार भारत प्रति व्यक्ति जीडीपी की सूची में कौन सा स्थान है?
a. 100वां
b. 126वां
c. 148वां
d. 158वां
4. नासा ने हाल ही में अगली पीढ़ी के मौसम पूर्वानुमान उपग्रह का प्रक्षेपण किया, इस उपग्रह का क्या नाम है?
a. जेपीएसएस-1
b. केपीवाईएस-3
c. एलओएनपी-14
d. डीडीएसएक्स-1
5. रायगंज सीट से लोकसभा सांसद रहे किस वरिष्ठ कांग्रेसी नेता का हाल ही में निधन हो गया?
a. अनिरुद्ध प्रकाश
b. प्रियरंजन दासमुंशी
c. केपीएस मुंजाल
d. तारिक अजीज
6. पिछले 37 वर्ष से सत्ता पर काबिज जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति का क्या नाम है जो हाल ही में इस्तीफ़ा देने पर सहमत हो गये?
a. डेनियल रिकार्डो
b. केलिन नोश्विले
c. रॉबर्ट मुगाबे
d. कोबेन हाबेन
7. हाल ही में पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो के महानिदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
a. ए पी माहेश्वरी
b. जगदम्बा शर्मा
c. नलिन अवस्थी
d. देवेन गुहान
8. किस देश ने हाल ही में खेल गतिविधि के रूप में योग अभ्यास की मंजूरी दी है?
a. ईरान
b. सऊदी अरब
c. नेपाल
d. इनमें से कोई नहीं
9. ए शरथ कमल और जी सथियान ने स्वीडन ओपन में निम्न में से कौन सा पदक जीता?
a. कांस्य पदक
b. स्वर्ण पदक
c. रजत पदक
d. इनमें से कोई नहीं
10. अमित धनकर और मौसम खत्री ने राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में कौन सा पदक जीता?
a. रजत पदक
b. स्वर्ण पदक
c. कांस्य पदक
d. इनमें से कोई नहीं
11. निम्नलिखित में से किस शहर में वैश्विक उद्यमिता शिखर सम्मेलन - 2017 आयोजित किया जाएगा?
a. पटना
b. लखनऊ
c. हैदाराबाद
d. दिल्ली
12. किस पूर्व भारतीय प्रधानमंत्री को इंदिरा गांधी शांति, निरस्त्रीकरण और विकास पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा?
a. अटल बिहारी वाजपेयी
b. मनमोहन सिंह
c. इंद्रकुमार गुज़राल
d. इनमें से कोई नहीं
13. किस बीमारी के इलाज के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने दवा की दैनिक खुराक व्यवस्था लागू की है?
a. टीबी
b. पोलियो
c. जीका
d. इनमें से कोई नहीं
14. पहलवान संदीप यादव पर डोप टेस्ट में विफल रहने के बाद कितने साल का प्रतिबंध लगाया गया है?
a. पांच
b. सात
c. आठ
d. चार
15. पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बाद 50 अंतर्राष्ट्रीय शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय क्रिकेटर निम्न में से कौन बनें?
a. महेंद्र सिंह धोनी
b. विराट कोहली
c. युवराज सिंह
d. हार्दिक पांड्या
उत्तर:
1.c. गिरीश कर्नाड
2.d. मानुषी छिल्लर
3.b. 126वां
4.a. जेपीएसएस-1
5.b. प्रियरंजन दासमुंशी
6.c. रॉबर्ट मुगाबे
7.a.ए पी माहेश्वरी
8.b. सऊदी अरब
9.a. कांस्य पदक
10.b. स्वर्ण पदक
11.c. हैदाराबाद
12.b. मनमोहन सिंह
13.a. टीबी
14.d. चार
15.b. विराट कोहली
No comments:
Post a Comment