हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 14नवंबर 2017

1. राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार अब वैष्णो देवी की यात्रा के लिए एक दिन में अधिकतम कितने लोगों को अनुमति दी जाएगी?
a. 20 हजार
b. 30 हजार
c. 40 हज़ार
d. 50 हजार
2. निम्नलिखित में से किस देश की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वहां उनके नाम पर बनाए गये चावल अनुसंधान केंद्र का उद्घाटन किया?
a. जापान
b. मलेशिया
c. फिलीपिंस
d. इंडोनेशिया
3. निम्नलिखित में से किस खिलाड़ी को एटीपी वर्ल्ड टूर द्वारा विश्व का नंबर-1 खिलाड़ी घोषित किया गया?
a. रोजर फेडरर
b. राफेल नडाल
c. एंडी मुरे
d. नोवाक जोकोविच
4. भारत की प्रथम 'एयर डिस्पेंसरी' देश के किस क्षेत्र में स्थापित की जाएगी जो एक हेलीकॉप्टर में स्थित होगी?
a. दक्षिण-पूर्व क्षेत्र
b. पूर्वोत्तर क्षेत्र
c. मध्य भारत
d. पश्चिमोत्तर क्षेत्र
5. उबर इंडिया पॉलिसी प्रमुख का क्या नाम है जिन्होंने हाल ही में इस्तीफा दे दिया?
a. श्वेता राजपाल कोहली
b. अनुराधा बिस्वास
c. आरती देवरिया
d. आकृति कक्कड़
6. निम्न में से किस देश की पूर्व संस्कृति मंत्री ऑद्रे अजोले को यूनेस्को का नया प्रमुख नियुक्त किया गया है?
a. फ्रांस
b. रूस
c. नेपाल
d. इनमें से कोई नहीं
7. किस भारतीय शहर में एशियन बैंकर्स एसोसिएशन (एबीए) के 34वें वार्षिक सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है?
a. लखनऊ
b. मुंबई
c. जयपुर
d. पटना
8. हाल ही में किस देश के पूर्व प्रधानमंत्री कीर्ति निधि बिष्ट का निधन हो गया है?
a. नेपाल
b. रूस
c. चीन
d. इनमें से कोई नहीं
9. किस राज्य में 600 साल पुराने एक मंदिर में की गयी खुदाई में ‘पंचलोहा’ से बनी 14 प्रतिमाएं मिली हैं?
a. बिहार
b. पंजाब
c. हरियाणा
d. तमिलनाडु
10. भारत ने 13 नवम्बर 2017 को किस देश के साथ चार समझौतों पर हस्ताक्षर किए?
a. फिलीपींस
b. रूस
c. चीन
d. नेपाल
11. राष्ट्रपति ने भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला-2017 का उद्घाटन किया, संख्या के अनुसार यह कौन सा मेला है?
a. 25 वां
b. 50वां
c. 37वां
d. 33वां
12. निम्न में से किस देश ने योग को खेल का दर्जा प्रदान किया?
a. मलेशिया
b. सीरिया
c. यमन
d. सऊदी अरब
13. गंगा सफाई हेतु उत्तर प्रदेश सरकार ने निम्न में से किस देश की सरकार के साथ समझौता किया?
a. होलैंड
b. नीदरलैंड
c. फिलिपिन्स
d. न्यूजीलैंड
14. निम्न में से बंगाल की किस प्रसिद्ध मिठाई को ज्योग्राफिकल इंडिकेशन यानि जी आई पंजीकरण प्रदान किया गया?
a. रसगुल्ला
b. छेना
c. ए और बी सही
d. केवल ए सही
15. आस्ट्रेलिया की वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी के अनुसंधानकर्ताओं द्वारा किए गए अध्ययन के अनुसार किस प्रकार के व्यायाम से उम्र बढ़ने के साथ याददाश्त में भी सुधार होता है?
a. योग
b. एरोबिक
c. दौड़
d. उपरोक्त सभी
उत्तर:
1. d. 50 हज़ार
2. c. फिलीपिंस
3. b. राफेल नडाल
4. b. पूर्वोत्तर क्षेत्र
5. a. श्वेता राजपाल कोहली
6. a. फ्रांस
7. b. मुंबई
8. a. नेपाल
9. d. तमिलनाडु
10. a. फिलीपींस
11. c. 37वां
12. d. सऊदी अरब
13. b. नीदरलैंड
14. d. केवल ए सही
15. b. एरोबिक
No comments:
Post a Comment