Monday, 30 October 2017

करेंट अफेयर्स एक पंक्ति में: 29 अक्टूबर 2017



करेंट अफेयर्स एक पंक्ति में: 29 अक्टूबर 2017


Current-Affairs-in-a-Line-24-October-2017

राष्ट्रीय
  • इस राज्य के मुख्यमंत्री एन चंद्राबाबू नायडू को लंदन में आयोजित 17 वें लंदन ग्लोबल कन्वेंशन में प्रतिष्ठित गोल्डन पीकॉक अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है - आंध्र प्रदेश 
  • एसएपी ने एशिया प्रशांत जापान (एपीजे) क्षेत्र का पहला एसएपी लियोनार्डो सेंटर इस शहर में शुरू करने की घोषणा की है - बेंगलुरु 
  • इस कम्पनी के शेयरों में इस वर्ष अब तक 75% से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है जिसके कारण यह कंपनी 6 ट्रिलियन रुपयों के बाजार पूंजीकरण को पार करने वाली पहली भारतीय कंपनी बन गई है - रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड 
  • इन्होंने ने ‘जम्मू और कश्मीर लोक संपत्ति संशोधन अध्यादेश 2017’ को लागू कर दिया - राज्यपाल एनएन वोहरा 
अंतर्राष्ट्रीय
  • यह देश दुनिया के सबसे खतरनाक अपराधियों पर मुकदमा चलाने के लिए 15 साल पूर्व स्थापित अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (आईसीसी) को छोड़ने वाला पहला राष्ट्र बन गया है - बुरुंडी 
  • भारतीय मूल की इस महिला को इस साल ब्रिटेन की सबसे प्रभावशाली अश्वेत व्यक्ति चुना गया - गीना नादिरा सिंह उर्फ गीना मिलर 
  • एशिया के सबसे बड़े फिल्मोत्सवों में से एक इस अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्मोत्सव जापान की राजधानी तोक्यो में आरम्भ हो गया है - तोक्यो अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्मोत्सव 
  • इस देश में निजी कंपनियों के विदेशी कर्मचारियों के लिए कार्य वीजा की अवधि घटाकर एक वर्ष कर दी गई है - सऊदी अरब
खेल
  • भारत के इस खिलाड़ी ने 27 अक्टूबर को आईएसएसफ विश्व कप फाइनल में अपने पदार्पण वर्ष में ही कांस्य पदक जीता - अमनप्रीत सिंह 
  • फोर्ब्स 40 की दुनिया के सबसे कीमती स्पोर्ट्स ऐथलीट की सूची में यह खिलाड़ी पहले स्थान पर है - रोजर फेडरर
व्यक्ति विशेष 
  • अमेरिका की सीनेट की एक समिति ने भारत में अगले अमरीकी राजदूत के लिए इनके नाम का अनुमोदन किया - केन जेस्टर 
  • इन मशहूर लेखक और गीतकार को हृदयनाथ मंगेशकार पुरस्कार 2017 से सम्मानित किया गया है - जावेद अख्तर
सामान्य ज्ञान
  • बुरुंडी की राजधानी है - बुजुंबुरा
  • बुरुंडी इस महाद्वीप में स्थित है - अफ्रीका
  • अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायालय इस वर्ष में अस्तित्व में आया - 2002



No comments:

Post a Comment