करेंट अफेयर्स एक पंक्ति में: 28 अक्टूबर 2017
राष्ट्रीय
- इस राज्य के पश्चिमी तट पर तटीय क्षरण को रोकने के लिए एशियाई विकास बैंक (एडीबी) और भारत सरकार ने नई दिल्ली में 65.5 मिलियन डॉलर के ऋण पर हस्ताक्षर किए - कर्नाटक
- इस संस्थान को स्पोर्टिंग स्टार्ट-अप के लिए अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) से पुरस्कार प्राप्त हुआ है - भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान (ईडीआईआई)
- इस राज्य की सरकार ने 2018 से जनवरी-दिसंबर वित्तीय वर्ष स्वरूप को अपनाने की अपनी योजना रद्द कर दी है - मध्य प्रदेश
- नई दिल्ली में 3 से 5 नवंबर 2017 तक होने वाले अंतरराष्ट्रीय खाद्य कार्यक्रम वर्ल्ड फूड इंडिया (डब्लूएफआई) 2017 में यह राज्य ‘फोकस स्टेट’ होगा - ओडिशा
- ट्रेवल गाइड कंपनी लोनली प्लैनेट ने सर्वश्रेष्ठ दौरे 2018 की सूची में इस देश को पहले स्थान पर रखा है - चिली
- यह देश रोबोट को नागरिकता देने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है - सऊदी अरब
- इस देश में दुनिया का पहला 3 डी मुद्रित कंक्रीट पुल शुरू किया गया है, जोकि मुख्य रूप से साइकिल चालकों के उपयोग के लिए बनाया गया है - नीदरलैंड
- इस क्रिकेट एसोसिएशन को प्रशासक समिति (सीओए) ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सहयोगी सदस्य के रूप में चुना - क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ पुदुच्चेरी (सीएपी)
- यह एनबीए जी-लीग के पक्ष से चयनित अब तक के दूसरे भारतीय-मूल खिलाड़ी हैं - गोकुल नातेसन
- इस देश की सरकार ने भारत में अपने राजदूत दीप कुमार उपाध्याय का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है - नेपाल
- इस राज्य की मुख्यमंत्री ने राजीव महर्षि की पुस्तक ‘इंडिया 2017 ईयरबुक’ लॉन्च की - राजस्थान
- इस भाषा के प्रसिद्ध लोकप्रिय लेखक और उपन्यासकार पुनाथिल कुंजाबदुल्ला का कोझिकोड में निधन हो गया है - मलयालम
- विश्व श्रव्य-दृश्य विरासत दिवस इस तारीख को मनाया जाता है - 27 अक्टूबर
- मेक इन इंडिया योजना की शुरुआत इस वर्ष में हुए थी - 2014
- वर्ल्ड फूड इंडिया (डब्लूएफआई) -2017 का आयोजक यह मंत्रालय है - खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय (एमओएफपीआई)
- चिली की राजधानी है - सैंटियागो
No comments:
Post a Comment