राष्ट्रीय
- राज्यसभा टीवी के एडिटर-इन-चीफ (आरएसटीवी) के पद के लिए उम्मीदवार का चयन करने के लिए इस संस्था के अध्यक्ष ए सूर्य प्रकाश की अध्यक्षता वाली एक पांच सदस्यीय समिति बनाई गई है - प्रसाद भारती
- इस राज्य में हीरासर ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट परियोजना को ग्रीन क्लीयरेंस मिला - गुजरात
- पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ओडिशा के इस शहर में पाइप्ड प्राकृतिक गैस आपूर्ति व्यवस्था के पहले चरण का उद्घाटन किया - भुवनेश्वर
- इस मंत्रालय ने कम्पनी अधिनियम, 2013 की धारा 247 (पंजीकृत मूल्यांकक और मूल्यांकन) की शुरूआत के लिए 18 अक्तूबर 2017 से प्रभावी अधिसूचना जारी की है - कार्पोरेट मामलों के मंत्रालय
- अंतरराष्ट्रीय उपभोक्ता संरक्षण सम्मेलन इस शहर में आयोजित किया जायेगा - नयी दिल्ली
अंतर्राष्ट्रीय
- भारत, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका ने आईबीएसए ट्रस्ट फंड एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए हैं। फंड दक्षिण-दक्षिण सहयोग के लिए इस संस्था की विशेष इकाई द्वारा प्रबंधित किया जाता है - संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी)
- दक्षिण अफ्रीका के इस तटीय शहर में कभी महात्मा गाँधी के स्वामित्व में रही जमीन पर बने गांधी संग्रहालय का उद्घाटन किया गया - डरबन
- इस देश के विक्टोरिया प्रांत ने इच्छामृत्यु (इथुनेशिया) विधेयक को पारित किया है - ऑस्ट्रेलिया
- इस देश ने वर्ष 2005 के बाद से अब तक का अपना पहला बजट पारित किया है - लेबनान
खेल
- इस राज्य के उच्च न्यायालय ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की याचिका पर श्रीसंत पर आजीवन प्रतिबंध का फैसला बरकरार रखा है - केरल
- इस शहर आयोजत वर्ल्ड स्किल्स (वैश्विक कौशल) प्रतियोगिता में दो भारतीयों ने एक रजत और एक कांस्य पदक जीता है - आबू धाबी
व्यक्ति विशेष
- द ब्यूटीफुल चंगेस एंड अदर पोएम्स के लेखक का नाम है - रिचर्ड विलबर
- 17 अक्टूबर, 2017 को इन्होंने विशाखापत्तनम में टीयू 142 एम विमान को संग्रहालय में तब्दील करने के लिए नींव पत्थर रखा - आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू
- हाल ही में भारत के सॉलिसिटर जनरल ने इस्तीफ़ा दिया है। इनका नाम है - रंजीत कुमार
सामान्य ज्ञान
- भारतीय वायु सेना संग्रहालय इस स्थान पर स्थित है - पालम (दिल्ली) एचएएल एयरोस्पेस संग्रहालय इस शहर में स्थित है - बेंगलुरु
- राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस इस तारीख को मनाया जाता है - 21 अक्टूबर
- विश्व सांख्यिकी दिवस के इस तारीख को मनाया जाता है - 20 अक्टूबर
- टैंगानिका झील इस महाद्वीप में स्थित है - अफ्रीका विश्व की सबसे ऊंची झील है - टिटिकाका झील
No comments:
Post a Comment