Sunday, 22 April 2018

करेंट अफेयर्स साप्ताहिक एक पंक्ति 16 अप्रैल से 21 अप्रैल 2018 तक

करेंट अफेयर्स साप्ताहिक एक पंक्ति 16 अप्रैल से 21 अप्रैल 2018 तक




•    भारत के जिस शहर में ‘इंडियन मोबाइल कांग्रेस 2018’ का दूसरा संस्करण आयोजित किया जा रहा है- नई दिल्ली


•    जिस देश ने शून्य कार्बन अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ने के लिए सभी नए अपतटीय तेल खोज पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है- न्यूजीलैंड


•    जिस देश ने 700 किलोमीटर रेंज वाली बाबर मिसाइल का सफल परीक्षण किया- पाकिस्तान


•    ऑस्ट्रेलिया में 21वें कॉमनवेल्थ खेलों के आखिरी 10वें दिन भारत ने जितने पदकों के साथ बहुत ही शानदार अंदाज में अपने शानदार अभियान का समापन किया-66


•    सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के नए प्रस्ताव के मुताबिक दर्शकों की सही संख्या का पता लगाने के लिए इस उपकरण में चिप लगाई जायेगी – टीवी



•    भारत पर्यटन विकास निगम (आईटीडीसी) ने इस राज्य के लिए मेगा पर्यटन गंतव्य परियोजना के विकास हेतु एक परियोजना पर हस्ताक्षर किये – आंध्र प्रदेश


•    अमेरिकी उप-राष्ट्रपति माइक पेंस के नए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार का नाम जिसने नियुक्ति के दो ही दिन बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया – जॉन लर्नर


•    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी 6 दिवसीय यूरोप यात्रा के दौरान पहले इस देश में जा रहे हैं – स्वीडन


•    राज्यों के बीच आपसी माल परिवहन के लिए बनाई गई इस प्रणाली को हाल ही में पांच राज्यों ने आरंभ किया – ई-वे बिल सिस्टम


•    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वास्थ्य क्षेत्र से सम्बंधित इस राष्ट्रीय योजना का हाल ही में शुभारम्भ किया – आयुष्मान भारत योजना


•    महाराष्ट्र सरकार ने जिस दिग्गज अभिनेता को राज कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड के लिए चुना है- धर्मेद्र


•    कॉमनवेल्थ गेम्स में टेबल टेनिस के सिंगल्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी जो बन गई हैं- मनिका बत्रा


•    भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने जिस देश के सीमा पर 72 घंटों के भीतर 5,000 से अधिक उड़ानें भरी हैं- पाकिस्तान


•    अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने राष्ट्रीय टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज़ मोहम्मद शहज़ाद पर पाकिस्तान में लोकल टूर्नामेंट खेलने को लेकर करीब जितने लाख रुपये का जुर्माना लगाया है-2.5 लाख रुपये


•    केंद्र सरकार के मुताबिक, नक्सल प्रभावित ज़िलों में से जितने ज़िलों में उसका प्रभाव या तो खत्म हो चुका है या उसकी मौजूदगी न के बराबर है-44


•    हाल ही में जिस देश के राष्ट्रपति विन मिंत ने दर्जनों राजनीतिक बंदियों और 51 विदेशी नागरिकों समेत 8500 से अधिक कैदियों को माफी दी है- म्यांमार


•    वह समाचार-पत्र जिसे वर्ष 2018 के लिए घोषित पुलित्ज़र पुरस्कारों में सवश्रेष्ठ जर्नलिज्म अवार्ड के लिए चुना गया – न्यूयॉर्क टाइम्स


•    हाल ही में जारी नये दिशा-निर्देशों के अनुसार ईपीएफओ में इतनी राशि तक के ऑफलाइन क्लेम स्वीकार किये जायेंगे – 10 लाख रुपये


•    ऑनलाइन टिकट बुकिंग के संबंध में जारी नए दिशा-निर्देशों के अनुसार एक यूजर आइडी से एक महीने में बुक कराये जाने वाले टिकटों की संख्या – 6


•    एसबीआई को पीछे छोड़ते हुए यह बैंक भारत का दूसरा सबसे बड़ा बैंक बना है – कोटक महिंद्रा बैंक


•    वह शिक्षण संस्थान जिसके द्वारा किये गये शोध से पता चला कि सिंधु घाटी सभ्यता का अंत 900 वर्ष के सूखे के कारण हुआ था – आईआईटी खड़गपुर


•    भारतीय वायुसेना द्वारा आयोजित अब तक के सबसे बड़े युद्धाभ्यास का नाम है – गगन शक्ति 2018


•    विश्व बैंक के अनुसार वर्ष 2018 में भारत की आर्थिक वृद्धि दर जितने प्रतिशत रहेगी-7.3 प्रतिशत


•    भारत ने मेघालय कम्युनिटी-लेड लैंडस्केप्स मैनेजमेंट प्रोजेक्ट के लिए विश्व बैंक के साथ जितने मिलियन अमेरिकी डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए-48


•    जिस देश में अब तक का पहला भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन शुरू हुआ है- स्वीडन


•    वह देश जिसने सीरिया के लिए 50 मिलियन यूरो मानवतावादी सहायता की घोषणा की है- फ्रांस


•    जिस शहर को भारत में सबसे अधिक आय का भुगतान करने वाला शहर माना जाता है- बेंगलुरु


•    वह देश जिसने 16 अप्रैल 2018 को संयुक्त राष्ट्र (यूएन) की एनजीओ समिति समेत आर्थिक और सामाजिक परिषद (ईसीओएसओसी) की छह संस्थाओं के चुनाव में जीत दर्ज की है- भारत


•    संयुक्त राष्ट्र की विश्व धरोहर सूची में 1073 स्थल शामिल हैं जिनमें से इटली में 53, चीन में 52 और भारत में जितने स्थल स्थित हैं-36


•    इन्होने हाल ही में आम आदमी पार्टी (आप) के दिल्ली डॉयलाग कमीशन(डीडीसी) के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफ़ा दिया – आशीष खेतान


•    वह ब्रांड जिसे हाल ही में भारत का सबसे भरोसेमंद ब्रांड बताया गया – सैमसंग


•    हाल ही में इस धार्मिक स्थान को राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण द्वारा साइलेंस ज़ोन घोषित किये जाने पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी – अमरनाथ गुफा


•    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूरोप की यात्रा के दौरान इस देश के साथ जॉइंट एक्शन प्लान जारी किया – स्वीडन


•    राष्ट्रीय पोषण मिशन के लिए राष्ट्रीय परिषद् की पहली बैठक यहां आयोजित की गई – दिल्ली (विज्ञान भवन)


•    वह देश जहां हाल ही में राष्ट्रमंडल शासनाध्यक्षों की बैठक अर्थात चोगम का आयोजन किया गया – ब्रिटेन


•    वह देश जिसने 1 मई से पाकिस्तान के राजनयिकों पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है – अमेरिका


•    सरकार द्वारा की गई की गई घोषणा के अनुसार इस एक्ट के तहत 12 साल तक के बच्चे से रेप पर फांसी की सज़ा तय की जाएगी – पोक्सो


•    वह देश जहां 83 साल के वाल्टर मूडी को बम धमाके और हत्या करने के दोष में फांसी की सज़ा दी गई – अमेरिका


•    फॉर्च्यून की वर्ल्ड्स ग्रेटेस्ट लीडर्स ऑफ 2018 सूची में मुकेश अंबानी का स्थान है – 24वां


•    वह सार्वजनिक संगठन जो सरकारी बैंक सूचना का अधिकार (आरटीआई) आवेदन रद्द करने में सबसे आगे हैं – सार्वजनिक बैंक


•    अफ़्रीकी देश स्वाज़ीलैंड ने अपना नाम बदलकर यह रखने की घोषणा की - द किंगडम ऑफ इस्वातिनी


•    वह राज्य जिसे सर्वाधिक फिल्म  अनुकूल राज्य् पुरस्कार का विजेता घोषित किया गया – मध्य प्रदेश


•    वह देश जिसने वहां पर हुए भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के अपमान पर भारत से माफ़ी मांगी – ब्रिटेन


•    वह देश जिसने हाल ही में घोषणा की कि उनके देश के जहाज विवादित दक्षिणी चीन सागर से होकर गुजरेंगे – ऑस्ट्रेलिया

No comments:

Post a Comment