Wednesday, 24 January 2018

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 24 जनवरी 2018

 हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 24 जनवरी 2018


Hindi-Current-Affairs-Quiz-November-3-2017


इसमें आज के करेंट अफेयर्स - ईपीआई रिपोर्ट, मीशा ज़्वेरेव आदि से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.

1. निम्नलिखित में से किसने हाल ही में चुनाव आयुक्त का पदभार संभाला ?
a.    विवेक जैन
b.    आशुतोष चौधरी
c.    अशोक लवासा
d.    अमित त्रिपाठी

उत्तर:
1. c. अशोक लवासा
विवरण: अशोक लवासा ने भारत के चुनाव आयुक्त (ईसी) का पदभार संभाला. उन्हें 21 जनवरी 2018 को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद द्वारा नियुक्त किया गया था.

2. स्विट्ज़रलैंड के दावोस में जारी की गयी ग्लोबल एन्वायर्नमेंट परफॉर्मेंस इंडेक्स (ईपीआई) रिपोर्ट में भारत का स्थान क्या है?
a.    180
b.    177
c.    160
d.    115

2. b. 177
विवरण: ग्लोबल एन्वायर्नमेंट परफॉर्मेंस इंडेक्स (ईपीआई) रिपोर्ट में भारत विश्व के कई देशों के मुकाबले निचले स्तर पर है. इस सूचकांक में कुल 180 देशों को शामिल किया गया जिसमें भारत 177वें स्थान पर है.

3.  हाल ही में भारतीय रेलवे द्वारा सबसे तेज चलने वाली ट्रेन की घोषणा की गयी. इस ट्रेन का क्या नाम है?
a.    तीव्र रेल
b.    गतिज यान
c.    ट्रेन-18
d.    संपर्क रेल

3 . c. ट्रेन-18
विवरण: भारतीय रेलवे द्वारा जून 2018 में भारत की अब तक की सबसे तेज़ चलने वाली ट्रेन आरंभ किये जाने की घोषणा की गयी है. इस हाई स्पीड ट्रेन को ‘ट्रेन-18’ का नाम इसलिए दिया गया है क्योंकि यह 2018 में लॉन्च की जा रही है. 

4. हाल ही में किस भारतीय नौसेनिक पोत ने संपूर्ण पृथ्वी के अपने पहले परिक्रमा अभियान के दौरान फ़ॉकलैण्ड द्वीप में प्रवेश किया?
a.    आईएनएसवी तारिणि
b.    आईएनएसवी पारंगत
c.    आईएनएस झेलम
d.    आईएनएस शूरवीर

4. a. आईएनएसवी तारिणि
विवरण: संपूर्ण पृथ्वी के अपने पहले परिक्रमा अभियान के दौरान आईएनएसवी तारिणि आज पोर्ट स्टैनली (फ़ॉकलैण्ड द्वीप) में प्रवेश कर गयी है. यह धरती की परिक्रमा करने का भारत का पहला ऐसा अभियान जिसमें चालक दल के सभी सदस्य महिलायें हैं. 

5. केन्द्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) यसो नाइक ने हाल ही में किस स्थान पर होम्योपैथी शोध संस्थान का शिलान्यास किया?
a.    दिल्ली
b.    अगरतला
c.    कोजिकोड
d.    जयपुर

5. d. जयपुर
विवरण:  केन्द्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) यसो नाइक ने जयपुर में होम्योपैथी शोध संस्थान का शिलान्यास किया. यह तीसरा शोध संस्थान होगा.

6. हाल ही में किस सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी को आईओसी, गेल में हिस्सेदारी बेचने की अनुमति प्राप्त हुई?
a.    सेल
b.    ओएनजीसी
c.    आईओएल
d.    भेल

6. b. ओएनजीसी
विवरण: सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं प्राकृतिक गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) को हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) में सरकारी हिस्सेदारी का सौदा करने की सरकार से अनुमति प्राप्त हो गयी है.

7. किस अंतर्राष्ट्रीय संस्था ने वर्ष 2018 में भारत की विकास दर 7.4 प्रतिशत होने का अनुमान लगाया है?
a. विश्व बैंक
b. एशियाई विकास बैंक
c. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ)
d. इनमें से कोई नहीं

7. c. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ)
विवरण: अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के अनुसार विकास दर के मामले में भारत चीन से आगे निकल सकता है. अपनी रिपोर्ट में वर्ष 2018 के लिए भारत की विकास दर 7.4 प्रतिशत वहीं चीन की विकास दर 6.8 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया


8. निम्न में से कौन सा राज्य अंतर्राष्ट्रीय बांध सुरक्षा सम्मेलन का आयोजन कर रहा है?
a. बिहार
b. झारखंड
c. पंजाब
d. केरल

8 d. केरल
विवरण: भारत 23-24 जनवरी 2018 को तिरुवनंतपुरम (केरल) में अंतर्राष्ट्रीय बांध सुरक्षा सम्मेलन - 2018 का आयोजन कर रहा है.


9. निम्नलिखित में से कौन सा देश महिला टी-20 विश्व कप 2018 की मेजबानी करेगा?
a. भारत
b. ऑस्ट्रेलिया
c. वेस्टइंडीज
d. इंग्लैंड

9. c. वेस्टइंडीज
विवरण: वेस्टइंडीज वर्ष 2018 में होने वाले महिला टी-20 विश्व कप का मेजबानी करेगा. महिला टी-20 विश्व कप वेस्टइंडीज के एंटीगुआ और बारबुडा, गुयाना और सेंट लुसिया में 9 नवंबर से 24 नवंबर 2018 तक आयोजित किया जाएगा.

10. किस राज्य के हाईकोर्ट ने सरकारों को ‘दलित’ शब्द इस्तेमाल करने पर रोक लगाई हैं?
a. मध्य प्रदेश
b. बिहार
c. झारखंड
d. पंजाब

10. a. मध्य प्रदेश
विवरण: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार को ‘दलित’ शब्द का इस्तेमाल नहीं करने का निर्देश दिया है. मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने इसके बजाय आधिकारिक व्ययवहार में अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति का प्रयोग करने को कहा है.

11. किस देश के टेनिस खिलाड़ी मीशा ज़्वेरेव पर ऑस्ट्रेलियन ओपन में खराब प्रदर्शन को लेकर करीब 29 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है?
a. जर्मनी
b. जापान
c. नेपाल
d. ऑस्ट्रेलिया

11. a. जर्मनी
विवरण: जर्मनी के टेनिस खिलाड़ी मीशा ज़्वेरेव पर ऑस्ट्रेलियन ओपन में खराब प्रदर्शन को लेकर करीब 29 लाख रुपये का जुर्माना लगा है.

12. हाल ही में जॉर्ज वी ने किस देश के नए राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली है?
a. वेस्टइंडीज
b. इराक
c. चीन
d. लाइबेरिया

12. d. लाइबेरिया
विवरण: पूर्व अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर स्टार जॉर्ज वी ने लाइबेरिया के नए राष्ट्रपति की शपथ ले ली है. जॉर्ज वी ने नोबेल पुरस्कार विजेता एलेन जॉनसन सरलीफ की जगह ली है, जो 12 साल तक सत्तासीन रहे और जिन्होंने इस पश्चिम अफ्रीकी देश को गृहयुद्ध के दंश से बाहर निकाला था.


No comments:

Post a Comment