Monday, 4 December 2017

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 4 दिसंबर 2017

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 4 दिसंबर 2017


Hindi-Current-Affairs-Quiz-November-3-2017

1.  भारत में भगोड़ा घोषित हो चुके किस कारोबारी की भारत प्रत्यर्पण संबंधी सुनवाई ब्रिटेन में आरंभ की गयी?
a.    ललित मोदी
b.    विजय माल्या
c.    थॉमस कीट्स
d.    ए के परेरा

2.  किस नियामक बोर्ड ने हाल ही में कैंसर के इलाज वाली बायोसिमिलर दवा ट्रैस्टिजमाब को मार्केटिंग अप्रूवल दिया?
a.    अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन
b.    भारतीय दवा मानक संस्था
c.    विश्व स्वास्थ्य संगठन
d.    अंतरराष्ट्रीय औषधि वितरण आयोग

3.  निम्नलिखित में से किस देश ने हाल ही में महत्वाकांक्षी चाबहार परियोजना के पहले चरण का उद्घाटन किया? 
a.    अफगानिस्तान
b.    इराक
c.    ईरान
d.    चीन

4.  भारत के किस शहर में देश का सबसे बड़ा तैरता हुआ सोलर प्लांट लगाया गया है?
a.    वायनाड (केरल)
b.    लुधियाना (पंजाब)
c.    सूरत (गुजरात)
d.    पुणे (महाराष्ट्र)

5. हाल ही में ब्राजीलियन फॉर्मूला-1 ग्रांप्री रेस किसने जीती है? 
a.    रिको रोसबर्ग
b.    सेबेस्टियन वेटल
c.    लुईस हैमिल्टन
d.    किमी रेकोनेन

6.  हाल ही में भारत के किस राज्य में होर्नबिल महोत्सव का आयोजन किया गया?
a.    सिक्किम 
b.    असम
c.    अरुणाचल प्रदेश
d.    नागालैंड

7.  हाल ही में किस विदेशी शहर में नमामि गंगे रोड शो का आयोजन किया गया?
a.    लंदन
b.    मेलबर्न
c.    सिंगापुर
d.    न्यूयॉर्क

8. हाल ही में किस भारतीय अभिनेत्री को भारत के लिए संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) सद्भावना दूत नियुक्त किया गया है?
a.    कैटरीना कैफ
b.    दीया मिर्जा
c.    विपाशा बासु
d.    इनमें से कोई नहीं

9. निम्न में से किस समुदाय को पांच प्रतिशत आरक्षण देने संबंधी बिल आंध्र प्रदेश विधानसभा में पारित हुआ है?
a.    कापू
b.    गुर्जर
c.    जाट
d.    इनमें से कोई नहीं

10. भारत के वरिष्ठ शीतकालीन ओलिंपियन शिवा केशवन ने किस देश में एशियाई ल्यूज चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता?
a.    इराक
b.    जर्मनी
c.    चीन
d.    इनमें से कोई नहीं

11. आयुध कारखाना बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में निम्न में से किसे नियुक्त किया गया?
a.    नवीन शर्मा
b.    मोहन कुमार
c.    सुनील कुमार चौरसिया 
d.    इनमें से कोई नहीं

12. केन्द्रीय जल एवं विद्युत अनुसंधान केंद्र (सीडब्ल्यूपीआरएस) निम्नलिखित में से किस शहर में स्थित है?
a.    पुणे
b.    नई दिल्ली
c.    पटना
d.    इनमें से कोई नहीं

13. भारतीय मुक्केबाजी की राष्ट्रीय पर्यवेक्षक के पद से निम्न में से किसने इस्तीफा दे दिया है?
a.    सविता देवी
b.    सरिता कुमार
c.    मैरीकॉम
d.    इनमें से कोई नहीं

14. निम्नलिखित में से किसे हाल ही में इनफ़ोसिस का सीईओ बनाया गया?
a.    सलिल पारेख
b.    असरत मुंजाल
c.    नरेश चौहान
d.    इमरान मलिक

15. कौन-सी कैब सेवा प्रदाता कंपनी ने घोषणा की कि वह साइकल रेंटल सर्विस शुरू करेगी?
a.    उबर
b.    मेरु
c.    ओला
d.    रेंट अ कार



उत्तर:
1. b. विजय माल्या
2. a. अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन
3. c. ईरान
4. a. वायनाड (केरल)
5. b. सेबेस्टियन वेटल
6. d. नागालैंड
7. a. लंदन
8. b. दीया मिर्जा
9. a. कापू
10. b. जर्मनी
11. c. सुनील कुमार चौरसिया
12. a. पुणे
13. c. मैरीकॉम
14. a. सलिल पारेख
15. c. ओला

No comments:

Post a Comment