Wednesday, 20 December 2017

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 20 दिसंबर 2017

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 20 दिसंबर 2017
Hindi-Current-Affairs-Quiz-November-3-2017


1. एनजीटी ने पिछले आदेश में संशोधन करते हुए पहाड़ी क्षेत्रों में गंगा नदी के तट के कितने मीटर के दायरे मे निर्माण गतिविधियों पर पाबंदी लगायी है?
a.    100
b.    125
c.    300
d.    50

2. किस देश की सरकार ने 23 विश्वविद्यालयों के लिए पायलट छात्र वीजा योजना विस्तारित की है?
a.    इराक
b.    ईरान
c.    ब्रिटेन
d.    नेपाल

3. किस देश ने भारत को एक बढ़ती हुई वैश्विक शक्ति बताते हुए हाल ही में अपनी नई राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति जारी की है?
a.    अमेरिका
b.    चीन
c.    जापान
d.    नेपाल

4. हाल ही में किस अभिनेता को पंजाब रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया है?
a.    अनुपम खेर
b.    सोनू सूद
c.    सनी देओल
d.    सलमान खान

5. फ्रांस में वुली मैमथ के कितने हज़ार साल पुराने कंकाल की नीलामी करीब 4.15 करोड़ रुपए में हुई है?
a.    15 हज़ार साल
b.    20 हज़ार साल
c.    30 हज़ार साल
d.    40 हज़ार साल

6. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 दिसम्बर 2017 को ओखी चक्रवात से प्रभावित राज्यों के लिए कितने  करोड़ रुपए के राहत पैकेज की घोषणा की?
a.    300 करोड़ रुपए
b.    325 करोड़ रुपए
c.    350 करोड़ रुपए
d.    920 करोड़ रुपए

7. किस राज्य सरकार ने राज्यपाल की मंज़ूरी के बाद अधिसूचना जारी कर बताया है कि अब राज्य में 24x7 दुकानें खुली रह सकती हैं?
a.    महाराष्ट्र सरकार
b.    बिहार सरकार
c.    पंजाब सरकार
d.    दिल्ली सरकार

8. किस देश की संसद ने 2040 तक देश के भीतर और विदेशी क्षेत्रों में तेल और प्राकृतिक गैस की खोज और उत्पादन पर प्रतिबंध लगाने के लिए कानून पास कर दिया है?
a.    नेपाल
b.    फ्रांस
c.    रूस
d.    चीन

9. नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत उत्तराखंड में कितने परियोजनाओं की आधारशिलाएं रखी गईं?
a.    32
b.    35
c.    40
d.    45

10. केंद्र सरकार ने किस न्यायमूर्ति को राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी ) का नया कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है?
a.    न्यायमूर्ति महेश साल्वी
b.    न्यायमूर्ति उमेश दत्तात्रेय साल्वी
c.    न्यायमूर्ति राकेश रंजन
d.    न्यायमूर्ति राहुल सचदेवा

11. म्यांमार ने अपने यहां रोहिन्न स्टेट के विकास के लिए हाल ही में किस देश के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किया?
a.    भारत 
b.    नेपाल
c.    चीन
d.    जापान

12. अंतराराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) टेस्ट रैंकिंग में भारतीय कप्तान विराट कोहली किस स्थान पर बरकरार हैं?
a.    तीसरे
b.    दूसरे
c.    चौथे
d.    सातवें

उत्तर:
1.d. 50
2.c. ब्रिटेन
3.a. अमेरिका
4.b. सोनू सूद
5.a. 15 हज़ार साल 
6.b. 325 करोड़ रुपए
7.a. महाराष्ट्र सरकार
8.b. फ्रांस
9.a. 32
10.b. न्यायमूर्ति उमेश दत्तात्रेय साल्वी
11.a. भारत 
12.b. दूसरे

No comments:

Post a Comment