Saturday, 2 December 2017

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 2 दिसंबर 2017

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 2 दिसंबर 2017

Hindi-Current-Affairs-Quiz-November-3-2017


1. नागरिक स्वास्थ्य कल्याण हेतु केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने हाल ही में किस अभियान को मंजूरी दी?
a.    राष्ट्रीय पोषण मिशन
b.    राष्ट्रीय अल्पाहार निवारण योजना
c.    भारत कुपोषण छोड़ो आंदोलन
d.    स्वस्थ बनो अभियान


2. किस अंतरराष्ट्रीय संस्था में हाल ही में भारत का पुनः निर्वाचन हुआ जिसमें भारत 1959 से सदस्य के रूप में शामिल है?
a.    यूनेस्को
b.    यूनिसेफ
c.    आईएलओ
d.    आईएमओ


3. उस चक्रवाती तूफ़ान का क्या नाम ही जिससे हाल ही में केरल और तमिलनाडु में भारी तबाही हुई?
a.    ओखी
b.    राखी
c.    हयात
d.    गार्बेल


4. निम्नलिखित में से किसने हाल ही में यूपीएससी सदस्य के रूप में पदभार संभाला?
a.    दिव्या श्रीनिवासन
b.    स्मिता नागराज
c.    अस्मिता चटर्जी
d.    आरती विक्रम सिंह


5. उत्तर प्रदेश में हुए निकाय चुनावों में किस पार्टी ने बहुमत हासिल किया?
a.    भारतीय जनता पार्टी
b.    समाजवादी पार्टी
c.    कांग्रेस
d.    बहुजन समाज पार्टी


6. हाल ही में यूनेस्को की कार्यकारी बोर्ड के सदस्य के रूप में किस देश का चयन किया गया है?
a.    पाकिस्तान
b.    चीन
c.    भारत
d.    भूटान


7.  अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा किस फाउंडेशन के कार्यक्रम के तहत हाल ही में भारत आये?
a.    Obama.org
b.    Help.org
c.    Life.org
d.    Care4you.org


8. हाल ही में किस कार निर्माता कंपनी ने भारत पर 5000 करोड़ का मुकदमा किया?
a.    फॉक्सवैगन
b.    निसान
c.    टोयोटा
d.    मर्सिडीज़


9. भारत के किस वरिष्ठ शीतकालीन ओलंपियन ने जर्मनी के एल्टेनबर्ग में एशियाई ल्यूज चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता?
a.    शिवा केशवन
b.    अजीत मांजरेकर
c.    दीपेश बजाज
d.    अरविन्द पांडे


10. गुजरात सरकार ने हाल ही में किस आईपीएस अधिकारी को नया प्रभारी पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया है?
a.    विवेक कुमार
b.    संदीप जैन
c.    प्रमोद कुमार
d.    अनिरुद्ध मलिक


11. हाल ही में किस वरिष्ठ आईएएस अधिकारी को दिल्ली सरकार का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया?
a.    अंशु प्रकाश
b.    अर्पित मुखर्जी
c.    दीपांशु वर्मा
d.    तरुण थपलियाल


12. हाल ही में किस राज्य में “शी पैड” योजना शुरु की गई है?
a.    उत्तर प्रदेश
b.    गुजरात
c.    असम
d.    केरल


13. हाल ही में ‘यहूदी नोबेल पुरस्कार’ से किसे सम्मानित किया गया है?
a.    स्मृति इरानी
b.    ऐना जोसबेल
c.    नताली पोर्टमैन
d.    केरी एंड्रीयोस


14. हाल ही में गलुंगन उत्सव किस देश में मनाया जा रहा है? 
a.    इंडोनेशिया
b.    थाईलैंड
c.    जापान
d.    इराक


15.  हाल ही में किस मूल्य वर्ग के नोट के भारतीय मुद्रा इतिहास में 100 वर्ष पूरे हुए?
a.    पांच रुपये
b.    बीस रुपये
c.    एक रुपये
d.    दस रुपये



उत्तर:
1. a. राष्ट्रीय पोषण मिशन
2. d. आईएमओ
3. a. ओखी
4. b. स्मिता नागराज
5. a. भारतीय जनता पार्टी
6. c. भारत
7. a. Obama.org
8. b. निसान
9. a. शिवा केशवन
10. c. प्रमोद कुमार
11. a. अंशु प्रकाश
12. d. केरल
13. c. नताली पोर्टमैन
14. a. इंडोनेशिया
15. c. एक रुपये

No comments:

Post a Comment