Saturday, 11 November 2017

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी - 11 नवम्बर

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी - 11 नवम्बर


Hindi-Current-Affairs-Quiz-November-3-2017


1. भारत के किस पूर्व टेस्ट क्रिकेटर का 10 नवम्बर 2017 को चेन्नई के अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया?
a.    एजी मिल्खा सिंह
b.    कपिल देव
c.    रवि शास्त्री
d.    एजी कृपाल सिंह

2. कैंब्रिज विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं के अनुसार इटली में एक सिनेमाघर की खुदाई के दौरान कितने साल पुरानी रोमन सूर्यघड़ी मिली है?
a.    तीन हजार साल
b.    चार हजार साल
c.    दो हजार साल
d.    एक हजार साल

3. बॉक्सर सीमा पूनिया ने वियतनाम में हुई एशियन वूमैन चैंपियनशिप-2017 में कौन सा पदक जीता है?
a.    स्वर्ण पदक
b.    कांस्य पदक
c.    रजत पदक
d.    इनमें से कोई नहीं

4. किस यूनिवर्सिटी द्वारा जारी दिशानिर्देशों के अनुसार, नॉन वेज खाने और शराब पीने वाले छात्र विश्वविद्यालय द्वारा दिए जाने वाले गोल्ड मेडल 'शेलारमामा' के हकदार नहीं होंगे?

a.    पटना यूनिवर्सिटी
b.    दिल्ली यूनिवर्सिटी
c.    बैंगलोर यूनिवर्सिटी 
d.    पुणे यूनिवर्सिटी

5. आरबीआई ने बैंकों को एक अधिसूचना जारी कर कितने वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों और विकलांगों को दिसंबर 2017 से घर पर नकद निकासी-जमा, चेकबुक और डिमांड ड्राफ्ट की सुविधा देने का निर्देश दिया है?'

a.    70 वर्ष
b.    50 वर्ष
c.    60 वर्ष
d.    65 वर्ष

6. साप्ताहिक स्वास्थ्य पत्रिका ब्रिटिश मेडिकल जर्नल में प्रकाशित एक शोध के मुताबिक, भारत में डॉक्टर एक मरीज़ देखने में सिर्फ कितने मिनट का समय देते हैं?

a.    5 मिनट
b.    2 मिनट
c.    7 मिनट
d.    10 मिनट

7. खेल मंत्रालय ने एंटी-डोपिंग अपील पैनल में किस पूर्व क्रिकेटर को शामिल किया है?
a.    वीरेंद्र सहवाग
b.    ज़हीर खान
c.    कपिल देव
d.    सचिन तेंदुलकर

8. दुनिया भर से मिशन के लिए नाम भेजने वालों की सूची में भारत कितने नंबर पर है?
a.    पहले
b.    चौथे
c.    तीसरे
d.    नौवें

9. जीएसटी काउंसिल की बैठक में सरकार ने सभी रेस्टोरेंट में खाने पर 18 फीसदी की जगह कितने फीसदी टैक्स लगाने का फैसला किया है?
a.    0 फीसदी
b.    5 फीसदी
c.    12 फीसदी
d.    28 फीसदी

10. किस बैंक ने हाल ही में कुवैत और सिंगापुर में प्रतिनिधि कार्यालय खोलने हेतु आरबीआई की मंजूरी प्राप्त कर ली है?
a.    पंजाब नेशनल बैंक
b.    भारतीय स्टेट बैंक
c.    फेडरल बैंक
d.    सिटी बैंक

11. अमेरिका और किस देश के बीच 09 नवंबर 2017 को 250 अरब डॉलर के व्यापार समझौतों पर हस्ताक्षर हुए हैं?
a.    भारत
b.    नेपाल
c.    रूस
d.    चीन

12. मूल्य स्थिरीकरण कोष प्रबंधन समिति ने हाल ही में सरकारी एजेंसी के माध्यम से किस वस्तु को आयात करने का निर्णय लिया है?
a.    प्याज
b.    नमक
c.    लौंग
d.    इनमें से कोई नहीं

13. केन्द्र सरकार ने 9 नवम्बर 2017 को केन्द्रीय कर्मचारियों द्वारा मकान निर्माण हेतु अग्रिम राशि के रूप में ली जाने वाली ऋण राशि की सीमा को तीन गुना से अधिक बढ़ा दिया. अब नई ऋण सीमा क्या है? 
a.    20 लाख रुपए
b.    15 लाख रुपए
c.    25 लाख रुपए
d.    10 लाख रुपए

14. दक्षिण कोरिया और किस देश के साथ चार दिवसीय संयुक्त नौसन्य युद्धाभ्यास हाल ही में दक्षिण कोरिया के पूर्वी जलक्षेत्र में शुरू हो गया?
a.    अमेरिका
b.    नेपाल
c.    रूस
d.    चीन

15. विमुद्रीकरण के उपरांत अधिकतर जन धन खाते किन क्षेत्रों में खोले गए?
a.    शहरी
b.    ग्रामीण
c.    आदिवासी
d.    इनमें से कोई नहीं

उत्तर:
1.a. एजी मिल्खा सिंह
2.c. दो हजार साल
3.b. कांस्य पदक
4.d. पुणे यूनिवर्सिटी
5.a. 70 वर्ष
6.b. 2 मिनट
7.a. वीरेंद्र सहवाग
8.c. तीसरे
9.b. 5 फीसदी
10.c. फेडरल बैंक
11.d. चीन
12.a. प्याज
13.c. 25 लाख रुपए
14.a. अमेरिका
15.a. शहरी

No comments:

Post a Comment