Friday, 10 November 2017

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी - 10 नवम्बर

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी - 10 नवम्बर
Hindi-Current-Affairs-Quiz-November-3-2017


1. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा आरंभ किये जा रहे जागरुकता अभियान का क्या नाम है?
a.    आरबीआई आपके द्वार
b.    सबका साथी आरबीआई
c.    आरबीआई की सुनें, निवेश करें
d.    सुनो आरबीआई क्या कहता है

2. भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देशों के अनुसार बैंकों को कितने वर्ष की आयु से अधिक के लोगों की सुविधा हेतु उनके घर पर बैंकिंग सुविधाएं प्रदान करने के लिए कहा गया है?
a.    60
b.    70
c.    75
d.    80

3. वर्ष 2017 में संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन निम्नलिखित में से किस स्थान पर आयोजित किया जा रहा है?
a.    ढाका
b.    फिजी
c.    बॉन
d.    लॉस एंजलिस

4. दिल्ली में वायु प्रदूषण के अल्पावधि और दीर्घकालिक समाधानों की लगातार निगरानी के लिए सात सदस्यों की समिति गठित की गई है, इसका अध्यक्ष किसे बनाया गया है?
a.    जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के सचिव 
b.    दिल्ली मुख्य सचिव
c.    केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अध्यक्ष
d.    दिल्ली के उपराज्यपाल

5. केंद्र सरकार ने कर्मचारियों को मकान बनाने के लिए अग्रिम ऋण की सीमा बढ़ाकर कितने रुपये कर दी है?
a.    25 लाख रुपये
b.    50 लाख रुपये
c.    70 लाख रुपये
d.    1 करोड़ रुपये

6. भारत का द्वितीय प्रौद्योगिकी एवं नवाचार सहायता केन्द्र निम्न में से किस शहर में स्थित अन्ना विश्वविद्यालय में स्थापित किया गया ?
a.    लखनऊ
b.    रांची
c.    जयपुर
d.    चेन्नई

7. बॉम्बे हाई कोर्ट ने महाराष्ट्र में सड़कों की मरम्मत और रखरखाव को देखने हेतु कितने सदस्यीय समिति का गठन किया है ?
a.    2
b.    10
c.    5
d.    4

8. हाल ही में किस पेमेंट बैंक ने मदर डेयरी और गोकुल डेयरी के साथ समझौता किया है?
a.    पेटीएम पेमेंट बैंक
b.    एयरटेल पेमेंट बैंक
c.    फिनो पेमेंट बैंक
d.    इनमें से कोई नहीं

9. किस शहर में प्रदूषण की खतरनाक स्थिति से निपटने के प्रयास के तहत एक बार फिर से ऑड-ईवन (सम-विषम) योजना लागू करने का फैसला लिया गया है?
a.    दिल्ली
b.    जयपुर
c.    कानपुर
d.    लखनऊ

10. किस क्रिकेट टीम ने वानखेड़े स्टेडियम (मुंबई) में बड़ौदा के खिलाफ मैच में उतरने के साथ 500 रणजी ट्रॉफी मैच खेलने वाली पहली टीम बन गई?
a.    दिल्ली क्रिकेट टीम
b.    मुंबई क्रिकेट टीम
c.    राजस्थान क्रिकेट टीम
d.    बिहार क्रिकेट टीम

11. जीएसटी (GST) काउंसिल की बैठक में 28% स्लैब में कुल 50 उत्पादों को रखने का फैसला किया गया. पूर्व में 28 फीसदी स्लैब में कुल कितनी वस्तुएं थीं?
a.    117
b.    210
c.    227
d.    177

12. ब्रिटेन में भारतीय मूल की अंतरराष्ट्रीय विकास मंत्री ने इस्तीफा दे दिया, उनका निम्न में से क्या नाम है?
a.    जयंती अमरोही 
b.    निशा पाटिल 
c.    सौम्या रावत 
d.    प्रीति पटेल

13. एप के माध्यम से टैक्सी सेवा प्रदाता किस कंपनी ने एयर पायलट योजना हेतु अमेरिका के प्रमुख अंतरिक्ष संगठ नासा से समझौता किया?
a.    ओला 
b.    उबर 
c.    टैक्सी फॉर आल 
d.    यात्रा

14. बुजुर्गों और दिव्यांगों को घर पर बैंकिंग सेवाएं प्रदान की जाएंगी, यह आदेश किसने पारित किए?
a.    आरबीआई 
b.    जीएसटी (GST) काउंसिल
c.    वित्त मंत्री 
d.    निति आयोग

15. कैशलैस मुहिम में भारतीय रेलवे प्रथम रहा, भारतीय रेलवे का निम्न में से कितने प्रतिशत लेन-देन डिजीटल हुआ?
a.    75
b.    100
c.    98 
d.    60

उत्तर:
1.d. सुनो आरबीआई क्या कहता है
2.b. 70 वर्ष
3.c. बॉन
4.a. जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के सचिव 
5.a. 25 लाख रुपये
6.d. चेन्नई
7.a. 2
8.c. फिनो पेमेंट बैंक
9.a. दिल्ली
10.b. मुंबई क्रिकेट टीम
11.c. 227
12.d. प्रीति पटेल 
13.b. उबर 
14.a. आरबीआई 
15.c. 98

No comments:

Post a Comment