Current Affairs Quiz in Hindi : 4 September 2017

- स्विट्जरलैंड की राष्ट्रपति का नाम ढूंढें जो हाल ही में तीन दिवसीय भारत दौरे पर आयीं थी .
1. एंजेला मार्केल
2. डोरिस ल्यूथर्ड
3. दलाया ग्रेबॉसकाइट
4. कैथरीन सांबा-पांजा
5. इवा कोपैक
उत्तर &स्पष्टीकरण
उत्तर – 2. डोरिस ल्यूथर्ड
स्पष्टीकरण:स्विट्जरलैंड की राष्ट्रपति डोरिस लिउथर्ड भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर
स्विट्जरलैंड की राष्ट्रपति डोरिस ल्यूथर्ड तीन दिवसीय भारत दौरे पर हैं। इस मौके पर देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में उनका भव्य स्वागत किया।
i.भारत और स्विटजरलैंड के बीच मैत्री संधि की 70वीं वर्षगांठ पर स्विस राष्ट्रपति डोरिस लिउथर्ड भारत की यात्रा पर आई हैं ।
ii.डोरिस ल्यूथर्ड के इस दौरे का मकसद दोनों देशों के बीच निवेश और व्यापारिक संबंधों को मजबूत करना है।
iii. स्विट्जरलैंड की राष्ट्रपति डोरिस लिउथर्ड और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात के बाद कई समझौतों पर हस्ताक्षर हुए हैं।
यात्रा के दौरान हुए समझौते :-
1. स्विट्जरलैंड और हमारे देश के बीच सूचनाओं के ऑटोमेटिक एक्सचेंज पर समझौता हुआ है। इस समझौते के तहत 2019 से पहले कालेधन, विदेश में जमा पैसा और स्विट्जरलैंड में प्रॉपर्टी की खरीददारी से जुड़ी सूचनाओें की अदला बदली शुरू हो जाएगी।
2. एक समझौता रेलवे में तकनीकी सहयोग से भी जुड़ा है. वर्तमान में हुए रेल हादसों की वजह से यह समझौता काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकता है. स्विट्जरलैंड की रेल तकनीक को दुनिया में बेहतरीन माना जाता है.कोंकण रेलवे निगम लिमिटेड (केआरसीएल) और स्विस फेडरल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के बीच हस्ताक्षरित किया गया, जो विशेष रूप से सुरंग के क्षेत्र में ज्ञान के आत्मसात और प्रसार के लिए जॉर्ज फर्नांडीस इंस्टीट्यूट ऑफ टनल टेक्नोलॉजी (जीएफआईटीटी) को गोआ में स्थापित करने में मदद करेगा।
- नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के किस स्थान पर लेफ्टिनेंट गवर्नर अनिल बैजल ने ठोस अपशिष्ट फेंकने पर प्रतिबंध लगाया है ?
1. कानपुर
2. गोरखपुर
3. रामपुर
4. ललितपुर
5. गाजीपुर
उत्तर &स्पष्टीकरण
उत्तर – 5. गाजीपुर
स्पष्टीकरण:दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने गाजीपुर में कचरा डालने पर लगाई रोक
नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के गाजीपुर में कूड़ा का पहाड़ ढहने से हुई 2 लोगों की मौत के बाद उपराज्यपाल अनिल बैजल नेगाजीपुर में कूड़ा फेंकने पर फौरन रोक लगाने का ऑर्डर दिया है ।
i.इसके साथ ही इस लैंडफिल साइट को दो सालों के अंदर खाली करने का भी आदेश दिया है। आगामी नवंबर से साइट से कूड़ा उठाकर उसका प्रयोग सड़क बनाने के लिए किया जाएगा और अगले दो वर्षो में इस साइट को खाली कर दिया जाएगा।
ii.कुछ दिन पहले 60 मीटर ऊंचे कूड़े के पहाड़ का बड़ा हिस्सा ढहकर रोड पर आ गया जिसकी चपेट में कार समेत 5 गाड़ियां आ गई थीं और दो लोगों की मौत भी हो गयी थी .
- किस राज्य सरकार ने 2 सितंबर 2017 को घोषित अगले शैक्षणिक वर्ष से सभी सार्वजनिक और सहायता प्राप्त निजी स्कूलों और कॉलेजों में कक्षा 1 से स्नातक स्तर तक सभी लड़कियों के लिए शिक्षा मुक्त करने का निर्णय लिया है?
1. केरल
2. तमिलनाडु
3. कर्नाटक
4. ओडिशा
5. आंध्र प्रदेश
उत्तर &स्पष्टीकरण
उत्तर – 3. कर्नाटक
स्पष्टीकरण:ग्रैजुएशन तक लड़कियों को मुफ्त शिक्षा देगी कर्नाटक सरकार
कर्नाटक की सरकार ने बड़ी घोषणा की है कि राज्य में लड़कियों को ग्रेज्युऐशन तक मुफ्त शिक्षा दी जाएगी।यह निशुल्क शिक्षा योजना पहली क्लास से ग्रेज्युऐशन तक की कक्षाओं के लिए लागू होगी।
i.इस स्कीम का फायदा वैसी छात्राएं उठा पाएंगी जिनके अभिभावकों /माता-पिता की वार्षिक आय 10 लाख रुपये से कम है।
ii.यह कर्नाटक सरकार का एक बड़ा कदम है जो राज्य में लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देगा।
iii.अनुमान है कि इस स्कीम के दायरे में राज्य की 18 लाख लड़कियां आएंगी। सरकार इसके लिए 110 करोड़ का फंड जारी करने का विचार कर रही है।
- सीआईएपीएएम-डीआईपीपी ने भौगोलिक संकेतों को बढ़ावा देने के लिए कौन सा सोशल मीडिया अभियान शुरू किया है ?
1.“#LetsTalkIP”
2. “#LetsGoIP”
3. “#LetsWelcomeIP”
4. “#LetsThinkIP”
5. “#LetsKnowIP”
उत्तर &स्पष्टीकरण
उत्तर – 1.“#LetsTalkIP”
स्पष्टीकरण:सीआईएपीएएम-डीआईपीपी ने भौगोलिक संकेतों को बढ़ावा देने के लिए सोशल मीडिया अभियान शुरू किया
संवर्द्धन एवं प्रबंधन प्रकोष्ठ (सीआईएपीएएम) ने एक “#LetsTalkIP” पहल की शुरुआत की है.
i.(सीआईएपीएएम) के लिए सेल ने भारतीय भौगोलिक संकेतों को बढ़ावा देने के लिए एक सामाजिक मीडिया अभियान शुरू किया है।
ii बौद्धिक संपदा अधिकार के बारे में लोगों को जागरुक करने के उद्देश्य से सीआईपीएएम द्वारा #लेट्सटॉकआईपी आंदोलन पहले से ही चलाया जा रहा है।
iii.भौगोलिक संकेतक या जीआई उत्पादों पर अंकित वो छाप है जो उत्पादों की विशेष भौगोलिक पहचान बताता है और उसकी मूल गुणवत्ता को दर्शाता है। ऐसे नाम उत्पादों की गुणवत्ता और उसकी विशिष्टता के बार में एक आश्वासन देता है जो उस खास भौगोलिक स्थान के चलते उसमें खासतौर पर निहित होता है।
iv. दार्जीलिंग की चाय, महाबलेश्वर स्ट्रॉबेरी, जयपुर की ब्लू पॉटरी, बनारसी साड़ी, और तिरुपति के लड्डू भौगोलिक संकेतक या जीआई के कुछ उदाहरण हैं।
- भारत-नेपाल का संयुक्त सैन्य अभ्यास कहाँ आयोजित हुआ?
1. सलझंडी
2. काठमांडू
3. बटवाल
4. भरतपुर
5. पाटन
उत्तर &स्पष्टीकरण
उत्तर – 1. सलझंडी
स्पष्टीकरण:सूर्य किरण : भारत-नेपाल का संयुक्त सैन्य अभ्यास सलझंडी,नेपाल में शुरू
नेपाल-भारत संयुक्त सैन्य अभ्यास सूर्य किरण आर्मी बैटल स्कूल सलझंडी,नेपाल में शुरू हो गया है और यह 3 से 16 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा।
i.यह संयुक्त सैन्य अभ्यास का 12 वां संस्करण है।
ii.इसमें प्रत्येक पक्ष से करीब 350 सैनिक होंगे.इसमें आतंकवाद विरोधी और जंगलों में होने वाले अभियान पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
iii.सैनिकों की भागीदारी के लिहाज से सूर्य किरण सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास है। आपदा प्रबंधन और संयुक्त आपदा राहत अभियान भी इस अभ्यास का हिस्सा होगा।
- किस देश ने 2018-2022 के लिए संयुक्त राष्ट्र विकास सहायता प्रारूप (यूएनडीएएफ) के 635 मिलियन अमरीकी डॉलर सहायता पैकेज पर हस्ताक्षर किए हैं?
1. लीबिया
2. नेपाल
3. गिनी
4. मोरक्को
5. पोलैंड
उत्तर &स्पष्टीकरण
उत्तर – 2. नेपाल
स्पष्टीकरण:नेपाल ने संयुक्त राष्ट्र विकास सहायता योजना पर हस्ताक्षर किए
नेपाल सरकार ने 2018-2022 के लिए संयुक्त राष्ट्र विकास सहायता प्रारूप (यूएनडीएएफ) पर हस्ताक्षर कर दिए हैं जिसमें अगले पांच सालों के लिए विकास रणनीति तैयार की गई है।
i. 63.5 लाख डॉलर के पैकेज में संयुक्त राष्ट्र की 26 अलग-अलग एजेंसियां शामिल हैं, जिनका लक्ष्य नेपाल के चार क्षेत्रों -आर्थिक विकास, सामाजिक विकास, जलवायु परिवर्तन अनुकूलन और आपदा जोखिम न्यूनीकरण- में मदद करना है।
ii.नेपाल ने आशा व्यक्त की है कि यह सहायता प्रारूप सतत विकास के 2030 के एजेंडे को हासिल करने में मददगार होगा।
- किस देश ने आईएसए फ्रेमवर्क समझौते की पुष्टि की जिससे वह अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन समझौते का नौवां सदस्य बन गया है ?
1. मालदीव
2. मार्शल द्वीप समूह
3. सोलोमन द्वीप समूह
4. सेशेल्स
5. टोंगा
उत्तर &स्पष्टीकरण
उत्तर – 4. सेशेल्स
स्पष्टीकरण:सेशेल्स ने इंटरनेशनल सोलर अलायन्स फ़्रेमवर्क एग्रीमेंट का अनुसमर्थन किया
सेशेल्स ने आईएसए फ़्रेमवर्क एग्रीमेंट (अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन)का अनुसमर्थन किया और यह आईएसए फ्रेमवर्क समझौते का नौवां सदस्य देश बन गया है .
i.अब आईएसए को मान्यता प्राप्त अंतर-सरकारी निकाय बनने के लिए सिर्फ छह अन्य देशों के अनुसमर्थन की आवश्यकता होगी।
ii.अब तक भारत, फ्रांस, नाउरू, नाइजर, फिजी, मॉरीशस, तुवालू और बांग्लादेश ने आईएसए फ्रेमवर्क समझौते की पुष्टि की है।
- किस स्थान पर ब्रिक्स समूह देशों द्वारा गठित नव विकास बैंक से वित्तपोषित पहली परियोजना का परिचालन शुरु हो गया है ?
1. बीजिंग
2. फ़ुजिन
3. ज़ियामेन
4. शंघाई
5. संशुइ
उत्तर &स्पष्टीकरण
उत्तर – 4. शंघाई
स्पष्टीकरण:न्यू डेवलपमेंट बैंक का पहला प्रोजेक्ट शुरू
ब्रिक्स समूह देशों द्वारा गठित नव विकास बैंक से वित्तपोषित पहली परियोजना का शंघाई में परिचालन शुरु हो गया है.
i.ब्रिक्स देशों में भारत के अलावा चीन, रूस, दक्षिण अफ्रीका और ब्राजील शामिल हैं. नव विकास बैंक को इन देशों ने मिलकर 2015 में शुरु किया था.
ii.नव विकास बैंक ने दिसंबर 2016 में एक समझौते के तहत शंघाई लिनगांग वितरित सौर बिजली परियोजना को 17 साल के लिए 7.6 करोड़ डॉलर का ऋण दिया था. इस परियोजना के पहले चरण का परिचालन शुरु हो गया है.
- यूबीएस ने वित्त वर्ष 2017-18 के लिए भारत की विकास दर का अनुमान 7.2 फीसद से घटाकर कितनी फीसद किया है ?
1. 7.2
2. 8.1
3. 5.4
4. 5.6
5. 6.6
उत्तर &स्पष्टीकरण
उत्तर – 6.6
स्पष्टीकरण:यूबीएस ने वित्त वर्ष 2017-18 के लिए भारत की विकास दर का अनुमान 7.2 फीसद से घटाकर 6.6 फीसद किया
प्रमुख ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म यूबीएस ने भारत की आर्थिक विकास दर का अनुमान घटा दिया है। फर्म ने अपनी रिपोर्ट में चालू वित्त वर्ष 2017-18 के लिए अपने पिछले अनुमान को 7.2 फीसद से घटाकर 6.6 प्रतिशत कर दिया है।
- किस बैंक को भारत में पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी के रूप में परिचालन की अनुमति मिली है ?
1. स्टेट बैंक ऑफ मॉरीशस
2. डीबीएस बैंक
3. स्टेट बैंक ऑफ लिबेनॉन
4. बैंक ऑफ यूनाइटेड किंगडम
5. टीटीबी बैंक
उत्तर &स्पष्टीकरण
उत्तर – 2. डीबीएस बैंक
स्पष्टीकरण:डीबीएस बैंक को भारत में पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी के रूप में परिचालन की अनुमति मिली
सिंगापुर के बैंक डीबीएस बैंक को अपने भारतीय परिचालन को पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी (डब्ल्यूओएस:WOS) में बदलने के लिए सैद्धान्तिक मंजूरी मिल गई है।
*wholly-owned subsidiary (WOS)
i. डीबीएस पहले विदेशी बैंक है जिसने रिजर्व बैंक के पास इसकी मंजूरी के लिए आवेदन किया था।
- किस देश को भारत ने हाल ही में सड़क मार्ग से 30 मीट्रिक टन हाई स्पीड डीजल की पहली खेप भेजी है ?
1. मालदीव
2. संयुक्त राज्य अमेरिका
3. ऑस्ट्रेलिया
4. जापान
5. म्यांमार
उत्तर &स्पष्टीकरण
उत्तर – 5. म्यांमार
स्पष्टीकरण:भारत ने म्यांमार को डीजल की पहली खेप भेजी
भारत और म्यांमार के बीच बढ़ते हाइड्रोकार्बन व्यवसाय के प्रतीक के रूप में भारत द्वारा सड़क मार्ग से 30 मीट्रिक टन हाई स्पीड डीजल की पहली खेप म्यांमार भेजी गई।
i.बांगलादेश में हाई स्पीड डीजल की आपूर्ति करने वाली नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड (एनआरएल) द्वारा डीजल की यह खेप राष्ट्रीय राजमार्ग-37 से भेजी गई।
- किस बैंक ने ने 13वीं आईडीआरबीटी बैंकिंग टेक्नोलॉजी एक्सिलेंस अवार्ड्स 2016-17 में वित्तीय समावेश के लिए प्रौद्योगिकी के उपयोग के लिए लघु बैंकों में ‘सर्वश्रेष्ठ बैंक’ पुरस्कार प्राप्त किया है ?
1. आंध्र बैंक
2. पंजाब नेशनल बैंक
3. कर्नाटक बैंक
4. बैंक ऑफ बड़ौदा
5. सिटी यूनियन बैंक
उत्तर &स्पष्टीकरण
उत्तर – 3. कर्नाटक बैंक
स्पष्टीकरण:कर्नाटक बैंक को आईडीआरबीटी पुरस्कार मिला
i. कर्नाटक बैंक ने 13वीं आईडीआरबीटी बैंकिंग टेक्नोलॉजी एक्सिलेंस अवार्ड्स 2016-17 में वित्तीय समावेश के लिए प्रौद्योगिकी के उपयोग के लिए लघु बैंकों में ‘सर्वश्रेष्ठ बैंक’ पुरस्कार प्राप्त किया.
ii. बैंक के एमडी और सीईओ, महाबलेश्वर एमएस ने हैदराबाद में आरबीआई के कार्यकारी निदेशक सुदर्शन सेन से पुरस्कार प्राप्त किया.
- ब्रेकथ्रू लिसन प्रोजेक्ट के तहत ड्वार्फ गैलेक्सी से कितने रेडियो बर्स्ट मिलने से एलियन होने का संकेत मिला है ?
1. 10
2. 15
3. 20
4. 25
5. 30
उत्तर &स्पष्टीकरण
उत्तर – 15
स्पष्टीकरण:ब्रेकथ्रू लिसन प्रोजेक्ट : ड्वार्फ गैलेक्सी से 15 रेडियो बर्स्ट से मिले एलियन होने के संकेत
लंबे अवलोकन में 100 मिलियन डॉलर के एक प्रोजेक्ट ‘ब्रेकथ्रू लिसन ‘Breakthrough Listen पर काम कर रहेभारतीय वैज्ञानिक ने पृथ्वी से लगभग 30 लाख प्रकाश वर्ष दूर से अन्य आकाशगंगा से आने वाले 15 फास्ट रेडियो बर्स्ट का पता लगाया है।
i.यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यह एक ऊर्जा स्रोत है जो अतिरिक्त-स्थलीय सभ्यताओं द्वारा बिजली अंतरिक्ष यान के लिए उपयोग किया जाता है।
ii.इस भारतीय वैज्ञानिक का नाम है विशाल गज्जर, जो किसी अन्य ग्रह पर प्राणियों यानि एलियंस के होने का दावा कर रहे हैं।
- भारत की किस खिलाड़ी ने अंडर -12 विश्व शतरंज कैडेट चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है ?
1. दिव्या देशमुख
2. किरण गुप्ता
3. हीना चौहान
4. निशु जान
5. मलिका गोयल
उत्तर &स्पष्टीकरण
उत्तर – 1. दिव्या देशमुख
स्पष्टीकरण:भारत की दिव्या देशमुख ने अंडर -12 विश्व शतरंज कैडेट चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता
विश्व कैडेट शतरंज चैंपियनशिप में अंतिम राउंड में भारत की 12 वर्षीय दिव्या देशमुख ने लड़कियों के अंडर -12 वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर विश्व खिताब अपने नाम किया ।
i.दिव्या नें 11 में से कुल 9.5 अंक बनाते हुए यह उपलब्धि हासिल की उन्होने अपराजित रहते हुए कुल 11 में से 8 मैच जीते और तीन मैच ड्रॉ खेले ।
- हाल ही में न्यूजीलैंड के पुलित्जर-पुरस्कार विजेता कवि का 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया है. उनका नाम क्या है ?
1. रिचर्ड क्लार्ट
2. जॉन अशबेरी
3. सिघ नेरको
4. किम जोंग
5. लेरी हेमिश
उत्तर &स्पष्टीकरण
उत्तर – 2. जॉन अशबेरी
स्पष्टीकरण:पुलित्जर-पुरस्कार विजेता कवि जॉन आशबेरी का निधन
न्यूजीलैंड के पुलित्जर-पुरस्कार विजेता कवि जॉन अशबेरी का 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया है.
i. अशबे ने राष्ट्रपति बराक ओबामा द्वारा 2011 में राष्ट्रीय मानवता पदक प्राप्त किया।
ii. उनके 1975 के संग्रह “सेल्फ-पोर्ट्रेट इन ए कोवेक्स मिरर” ने इतिहास रचा क्योंकि उन्हें एक ही वर्ष में एक ही लेखन के लिए तीन प्रमुख पुरस्कार मिले जिसमें नेशनल बुक अवार्ड ,नेशनल बुक क्रिटिक सर्किल अवार्ड और पुलित्जर पुरस्कार शामिल हैं .
- हाल ही में प्रख्यात कवयित्री शिरीष पै का संक्षिप्त बीमारी के बाद 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया. वे किस भाषा की कवि थीं ?
1. तेलगु
2. पंजाबी
3. मराठी
4. बंगाली
5. कन्नड़
उत्तर &स्पष्टीकरण
उत्तर – 3. मराठी
स्पष्टीकरण:मराठी कवयित्री शिरीष पै का निधन
प्रख्यात कवयित्री शिरीष पै का संक्षिप्त बीमारी के बाद 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया.
i.उन्होंने अंग्रेजी और मराठी से कई किताबें और नाटक लिखे इसके अलावा संयुक्त महाराष्ट्र आंदोलन में भी शिरीष पै ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
ii.उन्हें मराठी भाषा जगत का परिचय हाइकू से कराने का श्रेय जाता है. 1929 में जन्मी, पै प्रख्यात लेखक-पत्रकार आचार्य प्रहलाद केशव आत्रे की बेटी थीं.
iii. उन्होंने वर्ष 1975 में हाइकू लिखना शुरू किया था. उन्होंने जापानी हाइकू की उत्पत्ति और प्रकृति का अध्ययन किया और पांच मराठी हाइकू किताबें प्रकाशित की. इसके अलावा उन्होंने कुछ जापानी हाइकू का अंग्रेजी से मराठी में अनुवाद भी किया.
- टीएमसी सांसद का नाम बताईये जिनका हाल ही में निधन हुआ है .
1. सुल्तान अहमद
2. मोहम्मद अकबर
3. अब्बास मुख्तार
4. इब्राहिम रफ़्फ़क
5. निजाम अमजद
उत्तर &स्पष्टीकरण
उत्तर – 1. सुल्तान अहमद
स्पष्टीकरण:टीएमसी सांसद सुल्तान अहमद का निधन
पूर्व केंद्रीय मंत्री और तृणमूल कांग्रेस के सांसद सुल्तान अहमद का अपने आवास पर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनकी उम्र 64 साल थी .
i.वह तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर उलूबेरिया लोकसभा सीट से निर्वाचित हुए थे।
ii. दिवंगत सुल्तान अहमद, मनमोहन सिंह ने नेतृत्व वाली यूपीए सरकार में केंद्रीय पर्यटन राज्यमंत्री थे।
iii. वह दो बार पश्चिम बंगाल विधानसभा के सदस्य भी रहे।
iv. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुल्तान अहमद को श्रद्धांजलि दी है।
- “यह इंडिया का टाइम है” कार्यक्रम का आयोजन देशभर में प्रधानमंत्री के विजन ____ में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं की सहभागिता बढ़ाने के साथ ही उन्हें जागरूक करने के लिए हो रहा है .
1. 2018
2. 2020
3. 2022
4. 2019
5. 2050
उत्तर &स्पष्टीकरण
उत्तर – 2022
स्पष्टीकरण:“यह इंडिया का टाइम है” कार्यक्रम
केंद्र सरकार विशेषकर प्रधानमंत्री के विजन 2022 में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं की सहभागिता बढ़ाने के साथ ही उन्हें जागरूक करने को लेकर केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय ने यह इंडिया का टाइम है कार्यक्रम का आयोजन पूरे देशभर में किया जा रहा है।
i.इसके लिए केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय ने देशभर से कुल 75 विश्वविद्यालयों और अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों का चयन किया है।
ii. इन चयनित उच्च शिक्षण संस्थानों में गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर के साथ ही आइआइटी रुड़की भी है।
iii. 3 सितंबर को कार्यक्रम राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रायपुर छत्तीसगढ़ में आयोजित किया गया.
iv. ‘यह इंडिया का टाइम है’ के अवसर पर, एनआईटी रायपुर के छात्रों ने ‘न्यू इंडिया मंथन’ पर एक सत्र में भाग लिया।इसके बाद एक रॉक बैंड द्वारा एक संगीत संगीत कार्यक्रम चलाया गया।
v.इसके प्रथम चरण में विजन 2022 को दृष्टिगत रखते हुए देश के विकास को लेकर छात्रों के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ .
- भारत और नेपाल के संयुक्त सैन्य अभ्यास 2017 का नाम क्या है ?1. SLINEX 2017
2. सूर्य किरण
3. आयरन -5
4. इंद्रा
5. मैत्री
उत्तर &स्पष्टीकरण
उत्तर – 2. सूर्य किरण
स्पष्टीकरण:भारत और नेपाल के संयुक्त सैन्य अभ्यास 2017 का नाम सूर्य किरण है.
हम आपके उज्जवल भविष्य की कामना करते है.
No comments:
Post a Comment