उत्तर प्रदेश कृषि
- प्रदेश में 3 प्रतिशत कुल कार्यशील जनसंख्या के लोग कृषि क्षेत्र में लगे हैं।
- उत्तर प्रदेश में नलकूप सिंचाई का सबसे बड़ा साधन है।
- प्रदेश में सर्वाधिक बाढ़ प्रभावित क्षेत्रफल पश्चिमी क्षेत्र हैं।
- प्रदेश में 75 हेक्टेयर औसत जोत आकार है।
- प्रदेश को नौ कृषि जलवायु प्रदेशों/क्षेत्रों में बांटा गया है।
- प्रदेश को कुल 20 परिस्थितिकीय क्षेत्रों में बांटा गया है।
- प्रदेश को आठ मृदा समूह क्षेत्रों में बांटा गया है।
- प्रदेश की सस्य गहनता राष्ट्रीय औसत से अधिक है।
उत्तर प्रदेश - कृषि उत्पादन
- प्रदेश में चावल की अपेक्षा गेहूं की खेती अधिक भू-भाग पर की जाती है।
- फसल चक्र अपनाकर उर्वरा शक्ति की कम से कम हानि होने से बचाया जा सकता है।
- बुंदेलखंड क्षेत्र में चने का सर्वाधिक उत्पादन होता है।
- कपास फसल की बुवाई जून-जुलाई और चुनाई अक्टूबर-नवंबर में की जाती है।
- मूंग और लोबिया जायद मौसम फसल मौसम की फसल है
- प्रदेश में कपास की खेती मुख्यत: रूहेलखंड क्षेत्र में की जाती है।
- बाराबंकी अफीम की खेती के लिए प्रसिद्ध है।
- गन्ना उत्तर प्रदेश का सर्वाधिक नकदी फसल है।
उत्तर प्रदेश - वनस्पति और फल
- प्रदेश में 20 फल पट्टी संचालित हैं।
- सहारनपुर और मेरठ में स्टौल आम का उत्पादन होता है।
- लंगड़ा आम मुख्यत: वाराणसी में पैदा होता है।
- नवाब ब्रांड के नाम से प्रदेश में उत्पादित आम को अन्य प्रदेशों में प्रचारित किया जाता है।
- आंवला उत्पादन के लिए प्रतापगढ़ प्रसिद्ध है।
- प्रदेश में आलू निर्यात जोन आगरा है।
- आलू को दूसरे प्रदेशों में ताज ब्रांड नाम से भेजा जाता है।
- अमरूद के लिए प्रशिक्षण एवं प्रयोग केन्द्र इलाहाबाद में है।
- आम के लिए प्रशिक्षण एवं प्रयोग केन्द्र लखनऊ में है।
- मेंथा आयल शिवाला के पत्ते से निकाला जाता है।
- राज्य के 21 जिलों में पान की खेती की जाती है।
- सम्पूर्ण देश में 90 प्रतिशत मेंथा ऑयल का उत्पादन उत्तर प्रदेश करता है।
- पशु जैविक औषधि संस्थान लखनऊ में है।
- कामधेनु व मिनी कामधेनु डेयरी योजनाओं के तहत 100 व 50 गाय/ भैंस पाली जाती है।
- नई कृषि नीति 2013 के तहत कृषि क्षेत्र में विकास का लक्ष्य 1 प्रतिशत रखा गया है।
- देश में पशुधन की दृष्टि से उत्तर प्रदेश पहला स्थान है।
- प्रदेश में आपरेशन फ्लड-1, 1973 में शुरू हुआ।
- रीजनल फूड रिसर्च एंड एनालासिस सेंटर लखनऊ में है।
- प्रदेश में पशु चारा बैंक भरारी (झांसी) में बनाया गया है।
- गोकुल पुरस्कार योजना दुग्ध उत्पादन से संबंधित है।
- राज्य दुग्ध परिषद की स्थापना 1976 में की गयी।
- पान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केन्द्र महोबा में है।
उत्तर प्रदेश - सिंचाई
- गुरसराय नहर, मंदर नहर माता टीला बांध (रानी लक्ष्मीबाई बांध) से निकलने वाली दो प्रसिद्ध नहरें हैं।
- मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश ऐसे राज्य हैं जो केन नहर परियोजना में शामिल हैं।
- ऊपरी गंगा नहर हरिद्वार के पास गंगा के दाहिने से निकलती है।
- आगरा नहर से चार राज्यों दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश को लाभ मिलता है।
- हथनी कुण्ड बैराज (ताजे वाला बैराज) पांच राज्यों उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश की संयुक्त परियोजना है।
- बाण सागर बांध एवं नहर परियोजना तीन राज्यों उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार की संयुक्त परियोजना है।
- राजघाट बांध एवं नहर परियोजना दो राज्यों उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की संयुक्त परियोजना है।
- प्रदेश सरकार द्वारा सरयू नहर परियोजना 1977-78 से निर्माणाधीन है।
- सरयू नहर परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना 2012 में घोषित किया गया।
- देश में उत्तर प्रदेश का कुल कृषि क्षेत्र में सिंचित प्रतिशतता की दृष्टि से तीसरा स्थान है।
- प्रदेश के पश्चिमी भाग में नलकूपों की गहनता सर्वाधिक है।
- प्रदेश में शुद्ध सिंचित भूमि का 5 प्रतिशत भू-भाग की सिंचाई नलकूपों से की जाती है।
- प्रदेश में सबसे अधिक (लम्बाई में)नहरें रायबरेली जिला (2,843) में हैं।
- प्रदेश में सबसे कम नहरें (लम्बाई में) अमरोहा (52 किमी) में हैं।
- प्रदेश में नहरों की लम्बाई की दृष्टि से रायबरेली, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़ शीर्ष स्थान रखते हैं।
- देश में नलकूपों से सिंचाई का प्रचलन 1930 के आस-पास शुरू हुआ।
- प्रदेश में की जाने वाली सिंचाई में सर्वाधिक सिंचाई नलकूपों से की जाती है।
- निशुल्क बोरिंग योजना सन 1985 से शुरू की गयी।
No comments:
Post a Comment